Haryana: नूंह हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर, एक के पैर में लगी हरियाणा पुलिस की गोली

Haryana News: नूंह में भड़की हिंसा के बाद से हरियाणा पुलिस लगातार एक्शन में नजर आ रही है। गुरुवार 10 अगस्त को नूंह हिंसा के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ के बाद हरियाणा पुलिस ने मुनसैद और सैकुल को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान सैकुल के पैर में गोली लगी है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा, एक बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया है।

nuh violence update news today

अमर उजाला की खबर के मुताबिक, अपराध शाखा निरीक्षक संदीर मोर के नेतृत्व में गठित टीम की गुरुवार सुबह नूंह हिंसा के मामले में शामिल आरोपी मुनसैद और सैकुल से तावडू के सिलखो गांव की पहाड़ी के नजदीक मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि हरियाणा के मेवात-नूंह में 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा के दौरान पथराव हो गया था। देखते ही देखते दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी और कई कारों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस दौरान उपद्रवियों ने साइवर थाने पर भी हमला किया था। इस हिंसा में दो होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी।

नूंह में भड़की हिंसा के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया था। इसके साथ ही, नूंह और आसपास के इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया था। इतना ही नहीं, हिंसा के बाद बीती 6 अगस्त तक पुलिस ने कार्रवाई कर विभिन्न जिलों में 104 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की हैं। साथ ही, 216 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जबकि, 88 और लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस गिरफ्त में आए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। हरियाणा पुलिस 10 लोगों को सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं, रोहिंग्याओं की अवैध बस्तियों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चलाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+