सामने आया नूंह के गुनाहगारों का वीडियो, थाने में नीचे बैठे दिखे दंगाई, एक्शन में पुलिस फोर्स

Nuh violence: हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को भड़की सांप्रदायिक हिंसा की वजह से बहुत नुकसान हुआ है। नूंह, फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम के तीन उपखंडों - सोहना, पटौदी और मानेसर में पांच अगस्त तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

हरियाणा पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसी भी अलर्ट पर है। जांच एजेंसियां आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है। इसी बीच नूंह दंगे के कई आरोपी की थाने में जमीन पर बैठी वीडियो सामने आई है।

Nuh violence

इस वीडियो में आरोपी मास्क पहने हुए थाने के अंदर जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में कई आरोपियों को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि जिस दिन नूंह में दंगा भड़का था, उस दिन वो वहां नहीं थे। वीडियो में कई आरोपी खुद को निर्दोष बताने की कोशिश कर रहे हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नूंह हिंसा में पकड़े गए आरोपियों में से 18 लोगों को नूंह जिले के सदर थाने के अंदर एक कमरे में बंद रखा गया है। यहां सुरक्षा के कई पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हरियाण में अब तक कुल 165 लोगों को किया गया गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह जिले और आसपास के इलाकों में सांप्रदायिक झड़पों के तीन दिन बाद, पुलिस ने गुरुवार (03 अगस्त) को कहा कि उन्होंने अब तक चार जिलों में 83 मामले दर्ज किए हैं और 165 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह 9:30 बजे तक गिरफ्तार किए गए लोगों में से सबसे ज्यादा 139 नूंह में, 21 गुरुग्राम में और पांच पलवल में पकड़े गए हैं। वहीं नूंह में 42, गुरुग्राम में 22, पलवल में 16 और रेवाड़ी में तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने गुरुग्राम में 57, रेवाड़ी में 14 और पलवल में 7 आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 107/150/151 के तहत निवारक कार्रवाई भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+