सोशल मीडिया से भड़की नूंह हिंसा, 100 अकाउंट पर नकेल, प्रोपेगैंडा फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन में केंद्र

Nuh Violence News Update: हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को भड़की हिंसा सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इस मामले को लेकर अब केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है। एक बड़ी कार्रवाई में केंद्रीय एजेंसियों और मंत्रालयों ने करीब 100 सोशल मीडिया हैंडल पर लगाम लगा दी है जो बहुत ज्यादा एक्टिव थे।

ये 100 सोशल मीडिया वैसे अकाउंट थे, जो अपने अकाउंट के जरिए नूंह हिंसा से संबंधित प्रचार प्रसार करन में लगे थे।

Nuh Violence News Update

अधिकारियों ने कहा कि ये हैंडल हरियाणा में अशांति का इस्तेमाल अपने एजेंडे को प्रचारित करने के लिए कर रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है या हरियाणा में शांति भंग हो सकती है।

इन 100 सोशल मीडिया अकाउंट में से कुछ ट्विटर हैंडल हैं तो कुछ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैं। केंद्र ने इन खातों को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

न्यूज 18 के मुताबिक जांच में लगे एक अधिकारी ने कहा है कि डिटेल जानकारी के बाद कुछ सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया और जल्द ही अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों ने कहा कि ऐसे करीब 100 हैंडल को ब्लॉक कर दिया जाएगा क्योंकि यह पाया गया है कि वे ऑडियो-वीडियो के जरिए जनता की भावनाओं को भड़का रहे थे और हिंसा का प्रचार कर रहे हैं। विश्लेषण में पाया गया है कि उनकी कंटेंट में हिंसा फैलाने की क्षमता है और समुदायों या समूहों को भड़काने की क्षमता है।

सूत्रों के मुताबिक, एक केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने एक जांच में पाया है कि ये अकाउंट भड़काऊ, दुष्प्रचार फैलाने वाले और जनता की भावनाओं को भड़काने वाले हैं।

वहीं केंद्र के एक अन्य विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक विशिष्ट समुदाय के लिए वीडियो फैलाने वाले अकाउंटों का भी ग्रुप पाया है। जल्द ही सोशल मीडिया अकाउंट्स की एक सूची संबंधित विभाग को भेजी जाएगी ताकि उन्हें ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+