हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, पक्ष में पड़े 55 वोट
आज विपक्ष (कांग्रेस) विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे, उन्होंने पहले ही ये बात मान ली थी कि हम सिर्फ चर्चा के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं, ये सरकार को गिराने के लिए नहीं है.. हमने उनकी आपत्तियों पर एक-एक करके
चंडीगढ़। कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले तीन महीनों से भी ज्यादा समय से चल रहे किसान आंदोलन के बीच हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस ने विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। कांग्रेस ने दावा किया था कि हरियाणा सरकार अपने विधायकों और जनता का भरोसा खो चुकी है। वहीं विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस किसान आंदोलन की आड़ में अपनी राजनीतिक जमीन फिर से पाना चाहती है। बुधवार को हरियाणा विधानसभा में खट्टर सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव कम वोटों की वजह से गिर गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पक्ष में 55 विधायकों ने वोट किया जबकि 32 विधायकों ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

लाइव अपडेट्स
LIVE Feed
आज विपक्ष (कांग्रेस) विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे, उन्होंने पहले ही ये बात मान ली थी कि हम सिर्फ चर्चा के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं, ये सरकार को गिराने के लिए नहीं है.. हमने उनकी आपत्तियों पर एक-एक करके बात कहीं। उनका अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा: हरियाणा CM
आज सदन के अंदर कई लोगों के चेहरों से नकाब हटे। वे लोग जो कहते थे कि कृषि के 3 क़ानून काले हैं, उन्होंने सदन में माना ये काले क़ानून नहीं हैं। इन लोगों का लक्ष्य कृषि क़ानूनों को वापस लेना नहीं है। उनका लक्ष्य है किसी तरह सत्ता में दोबारा आएं: हरियाणा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
अविश्वास कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
अविश्वास कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है, अगर कोई बात पसंद न आए तो अविश्वास पैदा कर दीजिए। कांग्रेस संगठन के अंदर भी अविश्वास देखने को मिलता है... अविश्वास की कार्यशैली कांग्रेस को लाभ नहीं देने वाली, विश्वास ही लाभ देगा: हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा में
READ MORE














Click it and Unblock the Notifications