Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana Election Result: नायब सैनी सरकार में कौन-कौन बनेगा मंत्री? दो डिप्टी सीएम के लिए किसे चुन सकती है BJP?

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद अब सरकार गठन की तैयारी शुरू हो चुकी है। नव-निर्वाचित विधायकों की बैठकों के माध्यम से औपचारिकताएं पूरी होनी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नई सरकार में कौन-कौन मंत्री बन सकता है और क्या उनकी सरकार में उपमुख्यमंत्री भी होंगे? होंगे तो उनकी संख्या कितनी होगी? यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

2023 से जितने भी राज्यों में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव जीते हैं, वहां यह ट्रेंड दिखता है कि पार्टी ने बड़ी जीत के बावजूद जातिगत समीकरण साधने के लिए उपमुख्यमंत्री जरूर बनाए हैं। त्रिपुरा में एक डिप्टी सीएम को मौका मिला है, लेकिन अन्य राज्यों में दो-दो उपमुख्यमंत्री को जगह दी गई है। इसलिए, हरियाणा में भी दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलें लग रही हैं।

haryana election result

हरियाणा में अहिरवाल बेल्ट के एक डिप्टी सीएम!
बीते एक दशक में दक्षिण हरियाणा का अहिरवाल बेल्ट भाजपा का गढ़ बन चुका है। इस बार तो पार्टी ने वहां कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया ही कर दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि संभावित दो डिप्टी सीएम में से एक यादव-अहीर-बहुल अहिरवाल क्षेत्र से होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें- Haryana Polls 2024: नायब सिंह सैनी इस दिन ले सकते हैं सीएम पद की शपथ

दलित समाज से भी डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी संभावना!
लोकसभा चुनावों में भाजपा की हरियाणा में सीटें घटकर आधी रह गई थीं। इसकी एक बड़ी वजह यह बताई गई कि कांग्रेस के 'बीजेपी आरक्षण खत्म कर देगी' वाले कथित शिगूफे से दलितों ने पार्टी से पूरी तरह से मुंह फेर लिया था।

लेकिन, विधानसभा चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि विशेष तौर पर गैर-जाटव दलित वोटरों ने बीजेपी की ओर वापसी कर ली है। इस वजह से एक दलित डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा काफी तेज है।

उपमुख्यमंत्री के माध्यम से जातिगत समीकरण साधने की कोशिश
दरअसल, 2023 से जहां-जहां विधानसभा के चुनाव हुए हैं और भाजपा जीती है, उसने दो-दो मुख्यमंत्री बनाकर जातिगत समीकरण को सेट करने और उन्हें संतुष्ट करने का एक फॉर्मूला निकाला है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में क्षेत्रीय जातिगत समीकरण बिठानी की कोशिशें हुई हैं। त्रिपुरा में भी एक डिप्टी सीएम को मौका दिया गया है।

हरियाणा में मंत्री बनने की रेस मे कौन?
जहां तक मंत्रियों के नामों की चर्चा है, उनमें पानीपत ग्रामीण के सांसद महिपाल ढांडा की बात कही जा रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति शुरू करने वाले जाट नेता सैनी के सीएम बनने के बाद भी मंत्री बनाए गए थे। एक और नाम है, जिनके मंत्री बनने की बहुत ज्यादा संभावना है। उचाना कलां से मात्र 32 वोटों से चुनाव जीतने वाले देवेंद्र अत्री।

जाट-बहुल सीट पर ब्राह्मण होकर जीतना इसलिए इनकी बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, क्योंकि यहां बीजेपी आजतक कभी जीती ही नहीं। उन्होंने चौधरी देवी लाल और सर छोटू राम जैसे हरियाणा के दिग्गज नेताओं के परिवार के सदस्यों को हराकर 'कमल' खिलाया है।

अनिल विज को क्या मिलेगा?
मंत्री बनने के संभावित चेहरों में बंसी लाल की पोती श्रुति चौधरी का भी नाम लिया जा रहा है। वैसे यह देखे जाने की बात है कि पार्टी के दिग्गज नेता अनिल विज को क्या जिम्मेदारी दी जाती है। वह मनोहर लाल खट्टर सरकार में सबसे प्रभावी मंत्री हुआ करते थे। लेकिन, सैनी सरकार में उन्हें जगह नहीं मिली। अहम कुर्सी पर बैठने की उनकी ख्वाहिश चुनाव के दौरान भी दिख चुकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+