Navratri 2023: शारदीय नवरात्र के पहले दिन पंचकूला पहुंचे सीएम खट्टर, मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ आज (15 अक्टूबर) से हो गया है। आज से अगले 9 दिनों तक मां आदिशक्ति के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पंचकूला पहुंचे। यहां माता मनसा देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की।

बता दें कि पंचकूला में श्री माता मनसा देवी मंदिर का ऐतिहासिक मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि माता मनसा देवी से मांगी गई हर मुराद माता पूरी करती है। इसी क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी नवरात्रि के पहले दिन पंचकूला में स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना करने के बाद वे हवन में भी शामिल हुए।

Manohar Lal Khattar

माता मनसा देवी की पूजा-अर्चना के बाद सीएम खट्टर ने कहा, 'मां दुर्गा की कृपा से आज शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना-हवन करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। माता शैलपुत्री का स्मरण कर सभी भारत वासियों एवं हरियाणा वासियों के शक्ति, सामर्थ्य और समृद्धि में अपार वृद्धि की कामना की।'

इस दौरान सीएम खट्टर के साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी मौजूद थे। बता दें कि पंचकूला में स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर जिस जगह पर स्थित है, यहां पर सती माता के मस्तक का आगे का हिस्सा गिरा था। इतना ही नहीं, माता मनसा देवी का इतिहास उतना ही प्राचीन है, जितना कि अन्य सिद्ध शक्तिपीठों का।

माता मनसा देवी के सिद्ध शक्तिपीठ पर बने मदिंर का निर्माण मनीमाजरा के राजा गोपाल सिंह ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर आज से लगभग पौने दो सौ साल पहले करवाया था। मुख्य मदिंर में माता की मूर्ति स्थापित है। मूर्ति के आगे तीन पिंडियां हैं, जिन्हें मां का रूप ही माना जाता है। ये तीनों पिंडियां महालक्ष्मी, मनसा देवी तथा सरस्वती देवी के नाम से जानी जाती हैं।

मंदिर की परिक्रमा पर गणेश, हनुमान, द्वारपाल, वैष्णवी देवी, भैरव की मूर्तियां एवं शिवलिंग स्थापित है। हरियाणा सरकार ने मनसा देवी परिसर को 9 सितम्बर 1991 को माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड का गठन करके इसे अपने हाथ में ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+