हरियाणा के रण में आज हुंकार भरेंगे 'आप' के संजय

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एंट्री लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। कल यमुनानगर के जगाधरी में एक रोड शो के दौरान केजरीवाल ने दावा किया कि आप हरियाणा को बदलने के लिए आई है। साथ ही केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा में कोई भी सरकार AAP के बिना नहीं बन पाएगी।

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज सोहना विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे तावडू अनाज मंडी में आप उम्मीदवार धर्मेंद्र खटाना के पक्ष में प्रचार करेंगे। बात करें बीजेपी की तो यहां से पूर्व विधायक तेजपाल तंवर को फिर से मैदान में उतारा है। तो वहीं कांग्रेस ने रोहताश सिंह खटाना उम्मीदवार बनाया है।

Sanjay Singh

सोहना विधासभा नूह जिले में आता है। सोहना में इस बार का चुनाव भी काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतार कर यहां की लड़ाई को त्रिकोणिय बना दिया है। वैसे सोहना विधानसभा के इतिहास की बात करें तो यहां बाहरी उम्मीदवारों का दबदबा रहा है। बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यहां मजबूत नजर आई है।

बीते हफ्ते संजय सिंह सोहना के उम्मीदवार धर्मेंद्र खटाना के नामांकन में भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने खटाना के पक्ष में रोड शो किया और लोगों से संवाद भी किया था। AAP ने हरियाणा में ताबड़तोड़ प्रचार शुरू कर दिया है। आज रेवाड़ी में पंजाब के सीएम भगवंत मान, रेवाड़ी में रोड शो करेंगे। कल आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार का आगाज किया था। सोहना के बाद संजय सिंह दिल्ली गेट, झज्जर में भी मेगा रोड शो में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि आप हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+