Haryana: कौन है हरियाणा का ये नया MLA, जो गले तक कर्ज में डूबा, 44 करोड़ रुपए उधार लेने के बाद लड़ा चुनाव
Haryana Ka Sabse Karjdar MLA: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में निर्वाचित होकर 90 विधायक 15वीं विधानसभा में पहुंचे हैं। हरियाणा के नए विधायकों में सबसे ज्यादा कर्जदार कौन है? जवाब है राजबीर सिंह फरटिया (Rajbir Singh Fartia)। ये गले तक कर्ज (Most indebted MLA Haryana) में डूबे हैं।
792 वोटों से जीते राजबीर फरटिया
पूरे हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने जितनी कुल सीटें नहीं जीती, उससे ज्यादा करोड़ का तो लुहारू से कांग्रेस के विधायक राजबीर सिंह फरटिया पर कर्ज है। राजबीर फरटिया महज 792 वोटों से जीतकर विधायक बने हैं। इन्हें कुल 81,336 वोट मिले थे।
यह भी पढ़ें- Aditya Surjewala Youngest MLA: पिता रणदीप सुरजेवाला की हार का बदला लेकर आदित्य ने बनाया यह रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- Raghuveer Singh Kadyan: हरियाणा के सबसे बुजुर्ग MLA का जलवा कायम, 80 की उम्र में 7वीं बार जीते
MLA राजबीर फरटिया पर 44 करोड़ का कर्ज
लुहारू विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस उम्मीदवार राजबीर सिंह फरटिया की ओर से भरे नामांकन पत्र में इन्होंने बैंक लोन व जिन व्यक्तियों से कुल 44 करोड़ 18 लाख 17 हजार 894 रुपए उधार लिए हैं, उनका पूरा विवरण दिया है, जो इस प्रकार है।
कुल बैंक लोन राशि-41 करोड़ 33 लाख 67 हजार 364 रुपए
- Axis बैंक से लोन-8 करोड़ 70 लाख
- HDFC बैंक से लोन 7 करोड़ 72 लाख
- ICICI होम लोन-6 करोड़ दो लाख
- Kotak बैंक लोन-17 करोड़ 50 लाख
- HDFC किसान शक्ति केसीसी लोन-1 करोड़ 24 लाख 87 हजार 563
- HDFC किसान गोलड लोन-14 लाख 79 हजार 800 रुपए

इन लोगों से 2 करोड़ 84 लाख 50 हजार 530 रुपए
- अंकित जाखड़ से 25 लाख
- मेवा सिंह से 25 लाख
- राजेश जादोन राजवीर सिंह से 1 करोड़ 84 लाख 50 हजार 530
- पूनिया प्रोजेक्ट से 50 लाख रुपए
लोहारू विधायक राजबीर फरटिया नेटवर्थ (Loharu MLA Rajbir Phartiya Net Worth )
ऐसा नहीं है कि लुहारू से पहली बार विधायक बने कांग्रेस नेता राजबीर फरटिया पर सिर्फ करोड़ों का कर्ज ही है। इनके पास करोड़ों की सम्पत्ति भी है। राजबीर फरटिया के पास 15 करोड़ 53 लाख 10 हजार 989 रुपए की चल सम्पत्ति है।
विधायक राजबीर फरटिया की चल सम्पत्ति में 21 लाख हाथ में नकदी, विभिन्न बैंकों में जमा 1 करोड़ 80 लाख 26 हजार 714 रुपए, बैंकों में पॉलिसी के 10 करोड़ रुपए, 3 करोड़ 21 लाख 40 हजार के शेयर , 12 लाख 37 हजार 226 की गाड़ी व 1 लाख 55 हजार का सोना-चांदी शामिल हैं।
विधायक राजबीर फरटिया के पास लुहारू की भीमा तहसील के गांव फरटिया में, गांव नांगल में, सेहर में, लुहारू में करोड़ों की जमीन है। इनके अलावा कई जगहों पर इनके पास भूखंड व फ्लैट भी हैं।
यह भी पढ़ें- Arti Singh Rao: कौन हैं हरियाणा की सबसे खूबसूरत महिला MLA आरती सिंह राव? शूटिंग में लगाए जबरदस्त निशाने












Click it and Unblock the Notifications