Aditya Surjewala Youngest MLA: पिता रणदीप सुरजेवाला की हार का बदला लेकर आदित्‍य ने बनाया यह रिकॉर्ड

Aditya Surjewala MLA Kaithal Haryana: 15वीं हरियाणा विधानसभा में सबसे युवा विधायक आदित्‍य सुरजेवाला हैं, जिनके उम्र 25 साल है। राज्‍यसभा सांसद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्‍य सुरजेवाला ने कैथल विधानसभा क्षेत्र से 8124 वोटों से जीत दर्ज की है।

कैथल विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम (Kaithal Assembly Election 2024 Result)

Recommended Video

      15वीं हरियाणा विधानसभा में सबसे युवा विधायक आदित्‍य सुरजेवाला हैं,जिनके उम्र 25 साल है

      हरियाणा की कैथल सीट पर कांग्रेस उम्‍मीदवार आदित्‍य सुरजेवाला को कुल 83744 वोट मिले। दूसरे स्‍थान पर 75620 वोट के भाजपा के लीलाराम रहे। हार-जीत का अंतर 8124 वोट रहा।

      यह भी पढ़ें- Arti Singh Rao: कौन हैं हरियाणा की सबसे खूबसूरत महिला MLA आरती सिंह राव? शूटिंग में लगाए जबरदस्‍त निशाने

      Aditya Surjewala MLA Kaithal Haryana

      लीला राम ने कैथल विधानसभा चुनाव 2019 में रणदीप सुरजेवाला को हराया था। इस बार रणदीप सुरजेवाला के बेटे ने लीला राम से अपने पिता की हार का बदला ले लिया।

      कैथल सीट पर बसपा के अनिल तंवर को 3428, जननायक जनता पार्टी के संदीप गढ़ी को 1910, आम आदमी पार्टी के सतबीर सिंह गोयत को 1749 वोट मिले।

      हरियाणा के सबसे कम उम्र के विधायक आदित्‍य सुरजेवाला की शादी 19 फरवरी 2024 को हुई। आदित्‍य सुरजेवाला की पत्‍नी का नाम अनुष्‍का गुप्‍ता है।

      Aditya Surjewala Youngest MLA i

      हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम (Haryana Assembly Election 2024 Result)

      हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। साल 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48, कांग्रेस ने 37, इनेलो ने 2 व निर्दलीय ने तीन सीटें जीती हैं। जननायक जनता पार्टी आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। एक भी सीट नहीं जीत सकी।

      हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 सीटें हैं। हरियाणा भाजपा को बहुमत के आंकड़े से 2 सीटें ज्‍यादा मिली हैं।

      Raghuveer Singh Kadyan Oldest MLA Haryana

      रघुवीर कादियान सबसे बुजुर्ग विधायक (Raghuveer Kadian oldest MLA Haryana)

      वहीं, हरियाणा में सबसे बुजुर्ग विधायक रघुबीर कादियान हैं। ये 80 की उम्र में झज्‍जर जिले की बेरी सीट से सातवीं बार विधायक बने हैं। कादियान ने बेरी सीट पर 35 हजार 470 वोटों से जीत दर्ज की है। ये पिछली बार सबसे बुजुर्ग विधायक थे। इनकी पूरी खबर यहां क्लिक करके पढ़ें

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+