हरियाणा में 12.61 लाख से ज्यादा लोगों को दी जा चुकी कोरोना वैक्सीन, अब तक 2.83 लाख मरीज मिले

चंडीगढ़। हरियाणा में अब तक 12,61,799 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। हालांकि, यहां नए मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। फिलहाल 7,229 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। कुल संक्रमितों की बात की जाए तो आंकड़ा 2,83,622 पहुंच चुका है। साथ ही यहां अब तक 61,34,366 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना के कारण 3,117 लोगों की जानें गई हैं। 2,73,276 लोग ऐसे हैं, जो कोरोना के संक्रमण से मुक्त हुए हैं। कुल संक्रमितों के आंकड़े से इसे आंका जाए तो कोरोना रिकवरी का रेट हरियाणा में बाकी राज्यों के मुकाबले बेहतर रहा है।

more than 12.61 lakh people gets covid vaccine doses in Haryana So far

2 दिनों में 61,320 लोगों का टीकाकरण
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, 2 दिनों में 61,320 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। यह हुआ हरियाणा में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किए गए 'मेगा वैक्सीन दिवस' अभियान के तहत। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, इस अभियान का प्रदेश में काफी सकारात्मक असर हुआ है। विभाग ने दो दिनों में 61,320 लोगों को वैक्सीन की डोज दी है। उन्होंने कहा कि, अब प्रदेश में 1.1% कोविड मृत्युदर है। यानी महामारी काबू में है।

more than 12.61 lakh people gets covid vaccine doses in Haryana So far

प्रदेश में इससे पहले 23 मार्च को हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने 'मेगा टीकाकरण दिवस' के दूसरे दिन 43126वैक्सीन के डोज लोगों को दिए। राज्यभर में कोविड-19 की वैक्सीन के टीके लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि, राज्य में 12 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जबकि, प्रदेश की कुल आबादी ढाई करोड़ के आसपास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+