Model Sheetal Death: सोनीपत में मॉडल की हत्या से हड़कंप, परिवार ने कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
Model Sheetal Death: हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में रिलायंस नहर में एक महिला का शव मिला है। पुलिस जांच में मृतका की पहचान पानीपत जिले के खलीला माजरा गांव की रहने वाली शीतल के रूप में हुई है। शीतल हरियाणा की चर्चित मॉडल थीं और हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही थीं। मामला सामने आते ही सोनीपत और पानीपत पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू कर दी है। अब तक की जांच से लग रहा है कि गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। मृतका के गले पर गहरे घाव के निशान पाए गए हैं।
Model Sheetal Death: एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी
सोनीपत पुलिस के अनुसार, शीतल हाल ही में पानीपत की सतकरतान कॉलोनी में अपनी बहन के साथ रहने के लिए आई थी। दोनों बहनें किराये के एक घर में रहती थीं। रविवार (15 जून) को उसकी बहन ने ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। अगले ही दिन सोमवार (16 जून) को जब शव नहर में मिला, तो पुलिस ने परिवार को सूचित कर शव की पहचान कराई गई है। एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: हरियाण सरकार अब ऐसे दिलाएगी रोजगार, 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा, 5 लाख नौकरियां मिलेंगी
गला रेतकर हत्या की पुष्टि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार
हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस बीच एएसआई अनिल कुमार ने कहा, 'रविवार (15 जून) रात करीब 9 बजे एक लड़की नेहा ने अपनी बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। हमें सूचना मिली कि सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में एक महिला का शव मिला है। शव को मॉर्चरी में भेज दिया गया है। हम परिवार के लोगों को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए यहां लेकर आए हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अभी बाकी है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी मिल सकेगी। हम उस व्यक्ति की भी जांच कर रहे हैं जो मॉडल के संपर्क में आखिरी बार था। पूछताछ में पता चला है कि वे दोनों पिछले 4-5 साल से दोस्त थे।'
एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सीडीआर, लोकेशन ट्रैकिंग और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, मॉडल के म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच को अगले चरण में ले जाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: बम की धमकी से हरियाणा में हड़कंप! CM नायब सिंह सैनी के घर और दफ्तर पर खतरा! हाई अलर्ट पर पुलिस
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications