कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे पर मंत्री अनिल विज का पलटवार, कहा- सावरकर को समझने के लिए उन्हें दोबारा जन्म लेना
Haryana News: कर्नाटक के कांग्रेस नेता सिद्धारमैया सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रियांक खड़गे ने विनायक दामोदर सावरकर को लेकर विवादित बयान दिया है। प्रियांक की इस टिप्पणी पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने उन पर तंज कसते हुए है कि वीर सावरकर को समझने के लिए खड़गे जी के बेटे को दोबारा जन्म लेना होगा।

अनिल विज ने आगे कहा कि वीर सावरकर पर किसी को टिपप्णी करने का अधिकार नहीं है। वीर सावरकर ने जो देश के लिए किया उनके आसपास भी खड़गे या उनके बेटे ने नहीं किया। प्रियांक खड़गे ने वीर सावरकर पर भारतीय जनता पार्टी से चार सवाल पूछे थे।
कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे कहा था भाजपा जवाब दे कि वीर सावरकर को 'वीर' की उपाधि किसने दी? उन्होंने कहा कि इसके बारे में कोई नहीं जानता, इसलिए उन्हें समझाने दीजिए। खड़गे ने यह भी पूछा कि क्या सावरकर ने अंग्रेजों को लिखित दरखस्त देकर पेंशन की मांग की थी या नहीं? कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि उन्होंने इस मामले पर अंग्रेजों को चार या 5 बार लिखा था। इसके खड़गे ने यह सवाल किया था कि क्या सावरकर के परिवार के सदस्यों ने उनकी पेंशन के बारे में अंग्रेजों को लिखा था?
यह भी पढ़ें Haryana News: गैरहाजिर पुलिसवालों को बड़ी राहत, गृहमंत्री अनिल विज ने लिखा सीएम खट्टर को पत्रa












Click it and Unblock the Notifications