Haryana News: गैरहाजिर पुलिसवालों को बड़ी राहत, गृहमंत्री अनिल विज ने लिखा सीएम खट्टर को पत्र
Haryana News: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बीते 3 से 4 माह से गैरहाजिर रहे पुलिस कर्मियों के लिए बड़ा निर्णय किया है। जिन कर्मियों के खिलाफ गंभीर केस नहीं हैं, उन्हें दोबारा जॉइन करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं, किंतु जिस पर गंभीर आरोप है, उन पुलिस कर्मियों की नौकरी पर वापसी की आशा कम जताई जा रही है।

राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद को इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। इस तरह के 20 से ज्यादा मामले चिन्हित किए थे। इनमें आठ-दस मामलों में राहत इसलिए नहीं मिल रही है, क्योंकि इनके विरुद्ध गंभीर मामले लंबित चल रहे हैं। जिस कारण से उनकी बहाली अभी मुश्किल ही नजर आ रही है। गृहमंत्री अनिल विज ने तीन से छह महीने और इससे कम गैरहाजिर पुलिस कर्मियों के मामलों पर सहानुभूति के साथ विचार का निर्देश जारी किया था।
बताया जा रहा है कि गृहमंत्री विज के पास इस तरह के मामलों को लेकर पुलिसकर्मी और उनके परिवार के लोग लगातार गुहार लगा रहे थे। उनके इस फैसले से पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत मिली है। इस विषय पर मंत्री विज ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर छह माह और इससे कम अवधि के लिए गैरहाजिर हुए पुलिस कर्मियों की नौकरी को लेकर निपटारा करने को कहा था।
यह भी पढ़ें हरियाणा: दुष्यंत चौटाला बोले- 10 विधायकों की ताकत से प्रदेश में कई ऐतिहासिक बदलाव लाई जेजेपी












Click it and Unblock the Notifications