हरियाणा में 3 दिन तक फहराया जाएगा तिरंगा, 'मेरी माटी, मेरा देश' कैंपेन पर फोकस: सीएम खट्टर
हरियाणा मे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीन दिन तक तिरंगा फहराया जाएगा। राज्यों के सभी जनपदों में 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा भी चलेगी। ये कार्यक्रम 'मेरी माटी, मेरा देश' अभियान के तहत आयोजित किए जाएंगे।
हरियाणा में इस बार स्वतंत्रता दिवस से पहले कुरुक्षेत्र से 'मेरी माटी, मेरा देश' अभियान की शुरुआत की गई है। सीएम खट्टर ने इस अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम इसी खास अभियान (मेरी माटी, मेरा देश) पर फोकस होंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा चलेगा। सीएम ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्रों के लिए योजना बनाई गई है।
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रम पूरे देश में चलेगा। इसकी शुरूआत हरियाणा से हुई है। देश के सभी राज्यों के सभी ब्लॉकों की मिट्टी एकत्र होकर केंद्र को भेजी जाएगी। ये अभियान स्वतत्रंता दिवस और राष्ट्रीय एकता को दृष्ठि में रखते हुए चलाया जा रहा है। इस अभियान के साथ राज्य में तिरंगा यात्राओं के कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं।

इस बार स्वतंत्रता दिवस से पहले आजादी का अमृत महोत्सव का समापन होने जा रहा है। इस मौके पर 9 से 15 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य रूप से पांच कार्यक्रमों पर केंद्रित होंगे। 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान प्रमुख है। जिसके तहत भारत के हर गांव से मिट्टी यात्रा शुरू की जाएगी। इसके तहत गांवों एवं शहरों में अमृत वाटिका, वसुधरा वंदन, वीरों का वंदन कार्यक्रमों के अलावा गौरव पट्टिका बनाए जाएंगे। जिस पर वीरगति को प्राप्त हुए वीर सैनिकों व ब्रेव हार्ट के नाम दर्ज किए जाएंगे।
#WATCH | Haryana CM Manohar Lal Khattar says, "...The 'Meri Maati, Mera Desh' program was started in Kurukshetra... The 'Tiranga Yatra' has also been started in Haryana. In every Vidhan Sabha, a plan has been chalked out for the Yatra which will continue till 14th August. pic.twitter.com/KfJ3aJpAYw
— ANI (@ANI) August 11, 2023












Click it and Unblock the Notifications