हरियाणा के 11 अस्पतालों में सिर्फ कोरोना मरीज भर्ती होंगे, 2588 पंचायतों के सैनिटाइजेशन के लिए 5 Cr
चंडीगढ़। कोरोना महामारी पर नियंत्रिण पाने दिशा में हरियाणा सरकार ने अब कुछ और फैसले भी लिए हैं। सरकार ने 2588 ग्राम पंचायतों के सैनिटाइजेशन के लिए 5 करोड 18 लाख रुपये की राशि जारी की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, ये राशि उन पंचायतों को मिलेगी, जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है। जरूरत पड़ने पर अन्य पंचायतों (जिनकी आय 2 लाख रुपये से है अधिक है) पर भी रकम खर्च की जा सकेगी। सरकार अब प्रत्येक ग्राम पंचायत पर औसतन 20 हजार रुपये सैनिटाइजेशन के लिए खर्च कर सकती है।

हरियाणा में अब 11 स्पेशल कोविड हॉस्पिटल
वहीं, राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से घोषित किया गया कि, राज्य के 11 अस्पतालों को कोविड स्पेशल अस्पताल के रूप में तब्दील कर दिया गया है। इन अस्पतालों में सिर्फ कोरोना पीड़ितों को लाया जाएगा। इन लोगों के लिए 2900 बेड रिजर्व किए गए हैं। माना जा रहा है कि, हरियाणा सरकार द्वारा यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि अस्पताल में आने वाले सामान्य लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके।
Recommended Video

गुरुग्राम में फेस मास्क पहनना हुआ अनिवार्य
इधर, राज्य के गुरुग्राम में लोगों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जो कोई ऐसा नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि, हाल ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हिसार के 63 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। हरियाणा के कुल संक्रमित 164 मरीजों में से 32 गुरुग्राम में ही हैं। यह जिला कोरोना पॉजिटिव केसेस के मामले में सूबे में सूबे नंबर पर चल रहा है। हालांकि, यहां अब तक 9 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

हाॅट स्पॉट घोषित जिले से 450 सैंपल लिए जाएंगे
बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए सरकार ने ऐलान किया है कि, हरियाणा भर में 14 अप्रैल तक 6500 सैंपल लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सूब में अब तक 3 हजार से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की थी। बैठक में तय हुआ कि जिन जिलों में ज्यादा मरीज सामने आए हैं, उस हर जिले से 450 सैंपल लिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications