नलवा में मनीष सिसोदिया के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में बृहस्पतिवार शाम छह बजते ही चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। आम आदमी पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को हरियाणा की नलवा विधानसभा में AAP उम्मीदवार उमेश शर्मा के समर्थन में रोड शो किया।
इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने 5 अक्टूबर को EVM में झाड़ू का बटन दबाकर बदलाव लाने का मन बना लिया है। केजरीवाल की गारंटियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नलवा विधानसभा की जनता 5 अक्टूबर को हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल जी की 5 गारंटियों पर भरोसा जताकर झाड़ू का बटन दबाने जा रही है।

सिसोदिया ने नलवा की जनता को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का संदेश सुनाया और कहा केजरीवाल जी ने नलवा विधानसभा की जनता के लिए संदेश भेजा है कि यदि आप 5 अक्टूबर को झाड़ू का बटन दबाते हैं, तो आपका आने वाला कल सुनहरा होगा। आगे उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर कहा कि आप आगर आम आदमी पार्टी को वोट देंगे, तो आप बच्चों की अच्छी शिक्षा, मुफ्त बिजली, अच्छे सरकारी अस्पताल, महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये और युवाओं को रोजगार देने के लिए वोट दे रहे हैं।
आज सिसोदिया हरियाणा में विभिन्न जगह रोड शो और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। नलवा में रोड शो के दौरान उनके साथ प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता और नलवा विधानसभा से आप प्रत्याशी उमेश शर्मा मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications