सीएम मनहोर लाल ने हरियाणा की बेटी कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Haryana News: आज यानी एक फरवरी को महान वैज्ञानिक भारतीय मूल की कल्पना चावला की पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें याद किया है। सीएम खट्टर ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सीएम मनोहर लाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर लिखा कि हरियाणा की बेटी और अंतरिक्ष पर पहुंचने वाली प्रथम भारतीय मूल की महिला कल्पना चावला को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

दुनियाभर की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणास्त्रोत
सीएम खट्टर ने कहा कि अपनी वीरता और अदम्य साहस से उन्होंने न सिर्फ पूरे विश्व में देश को गौरवान्वित किया, बल्कि महिला सशक्तिकरण का साक्षात उदाहरण भी पेश किया। कल्पना चावला दुनियाभर की बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनीं।
कल्पना चावला ने पृथ्वी के चारों ओर 252 बार यात्रा की थी
बता दें कि कल्पना चावला का पहला अंतरिक्ष मिशन 19 नवंबर 1997 को छह-अंतरिक्ष यात्री दल के हिस्से के रूप में शुरू हुआ, जिसने स्पेस शटल कोलंबिया की उड़ान एसटीएस-87 को उड़ाया था । चावला अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं। कल्पना चावला ने पृथ्वी के चारों ओर 10.67 मिलियन किमी यानी 252 बार यात्रा की थी।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: 'आप सदैव स्वस्थ और खुशहाल रहें', CM खट्टर ने हिमंत बिस्वा सरमा को दी जन्मदिन की बधाई












Click it and Unblock the Notifications