Loharu Assembly Election Result: लोहारू के चुनावी रण में किसकी हुई जीत, जानिए
Loharu Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां मतगणना के बीच अब अलग-अलग विधानसभाओं के चुनाव परिणाम भी सामने आने लगे हैं। ऐसे में अब लोहारू विधानसभा सीट पर धीरे-धीरे नतीजे साफ हो रहे हैं।
लोहारू विधानसभा सीट पर सामने आए चुनाव परिणाम में कांग्रेस के राजबीर फरटिया आगे चल रहे हैं, जहां राजबीर फरटिया का मुकाबला मौजूदा सरकार में वित्त मंत्री जेपी दलाल से है। BJP ने जेपी दलाल को चुनाव मैदान में उतारा है, जहां फिलहाल जेपी दलाल पीछे चल रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां मतगणना में फिलहाल BJP आगे चलती नजर आ रही है। हरियाणा से सामने आए चुनाव नतीजे में शुरूआती रुझान जहां कांग्रेस के पक्ष में रहा तो उसके बाद से ही स्थिति लगातार बदलती नजर आई, जहां अब धीरे-धीरे BJP आगे बढ़ रही है, और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। हरियाणा के रुझानों पर एक नजर डाले तो यहां तीसरी बार BJP की सरकार बनती नजर आ रही है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। रुझानों के मुताबिक BJP को फिलहाल 50 सीट मिलती नजर आ रही है, तो वहीं कांग्रेस को 35 सीटों पर बढ़त मिली है। बहरहाल, अभी नतीजे पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सके हैं, जहां नतीजे स्पष्ट होने के बाद ही हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी ये तय हो जाएगा।
ये भी पढ़े-Jammu Kashmir Haryana Chunav Result LIVE:'उमर होंगे JK के सीएम', पिता फारूक ने किया ऐलान












Click it and Unblock the Notifications