हरियाणा में 41 दिनों के बाद 4 हजार से कम मामले सामने आए, सक्रिय कोरोना मरीज भी घटकर 33 हजार हुए

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में अब कमी आ रही है। यहां 41 दिनों के बाद 4 हजार से कम मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, बीते 24 घंटों के दरम्यान राज्यभर में 3712 नए मरीज मिले हैं। वहीं, सक्रिय कोरोना मरीज भी घटकर 33 हजार रह गए हैं। आंकड़ों पर यकीन करें तो वाकई यह बड़ी राहतभरी खबर है। क्योंकि, एक समय ऐसा भी आ चुका है जब ​हरियाणा में रोजाना 16 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे थे।

Less than 4 thousand patients were found in Haryana after 41 days, active covid patients also reduced to 33 thousand

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, इससे पहले 13 अप्रैल को 4 हजार से कम मरीज मिले थे। हालांकि, सोमवार की कोविड पॉजिटिविटी रविवार से ज्यादा रही, लेकिन बड़ी चिंता मौतें हैं। प्रदेश में 24 घंटे में ही 23.47% वृद्धि के साथ 142 मरीजों ने दम तोड़ा है। यदि एक दिन की मृत्यु दर देखें तो यह 3.82% है। जबकि, हरियाणा की औसत मृत्यु दर 1.11% है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में कोरोना अब तक 8276 मरीजों की जिंदगी छीन चुका है। यहां वायरस का संक्रमण तो घटा है, लेकिन गंभीर मरीजों की मौतें नहीं थम रही हैं। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा हिसार में 22 तो झज्जर में 15, महेंद्रगढ़ में 10 व पानीपत व गुड़गांव में 9-9 मरीजों ने दम तोड़ा।

Less than 4 thousand patients were found in Haryana after 41 days, active covid patients also reduced to 33 thousand

अब तक 7.41 लाख से ज्यादा मामले
हरियाणा में कोरोना के अब तक 7 लाख 41 हजार 371 मामले दर्ज हो चुके हैं। जिनमें से अबतक 6 लाख 96 हजार 59 मरीज रिकवर हुए। बीते रोज की बात करें तो एक दिन में 8,359 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीज घटकर 33 हजार 36 रह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+