कुरुक्षेत्रः प्रेमी के चक्कर में औरत ने पति और बेटी को दे दी नींद की दवा और हो गई दोनों की मौत

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला ने प्रेमी के चक्कर में अपनी बेटी और पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला प्रेम में इस कदर अंधी हो गई थी कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति व बेटी को नींद की गोलियां खिला दी। इस दौरान ज्यादा गोलियां खाने से पति व बेटी की हालत बिगड़ गई और दोनों की मौत हो गई। घटना थाना केयूके के अंतर्गत गांव घराड़सी की है।

kurukshetra husband and daughter died due to overdosed of medicine

बताया जा रहा है कि आरोपित महिला का काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बीते बुधवार शाम को नींद की गोली दी थी। गुरुरवार सुबह दोनों बेहोशी के हालत में मिले। इसके बाद उनको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पहले पिता की मौत हो गई और फिर बेटी ने दम तोड़ दिया। केयूके थाना पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

केयूके थाना पुलिस ने घराड़सी के ऋषिपाल की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत लेकर महिला बिमला और उसके प्रेमी सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला ने खुद भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसको भी एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

मृतक के भाई ने जब पुलिस को इस बारे में बताया तो पुलिस को शक हुआ और जांच में पता चला कि महिला ने ही पति और बेटी को नींद की गोली खिलाई थी। महिला की हालत में सुधार होते ही इस बारे में ज्‍यादा पूछताछ होने पर मामला और भी साफ हो सकेगा। बता दें कि बीते कुछ महीनों में हरियाणा में पत्‍नी द्वारा प्रेमी से पति की हत्‍या करवाने या करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। झज्‍जर, रोहतक, फतेहाबाद और हिसार में भी ऐसे ही केस सामने आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+