हरियाणा: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी के कार्यालय का शिलान्यास किया, किसानों ने नींव की ईंटें उखाड़ फेंकी

झज्जर, जून 14: सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ किसान संगठनों का आक्रोश खत्म नहीं हो रहा। अब किसान संयुक्त मोर्चा से जुड़े लोगों ने झज्जर में भाजपा के जिला कार्यालय के शिलान्यास को भंग कर दिया। दरअसल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ रविवार सुबह 7 बजे झज्जर में भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन करने आए थे। ओपी धनखड़ ने पुलिस की मौजूदगी में शिलान्यास कार्यक्रम पूरा किया। हालांकि, उनके जाने के बाद किसान संयुक्त मोर्चा की अगुवाई में भीड़ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई।

Kisan Sanyukt Morcha protesters dismissed the foundation stone of BJPs district quarter in Jhajjar

भीड़ ने वहां भाजपा के जिला कार्यालय की नींव की ईंटें उखाड़ दी और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। किसान संयुक्त मोर्चा से जुड़े लोगों ने कहा, "हम अन्नदाता हैं। अन्नदाता को नुकसान पहुंचाकर भाजपाई यों अपने दफ्तर नहीं खोल सकते।" दो बुजुर्गों ने कहा- "किसानों की मांगें पूरी की जाएं, वरना आंदोलन तेज होगा।" उधर, कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनकारियों के उपद्रव की सूचना भाजपा जिला अध्यक्ष को मिली तो उन्होंने कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही।

Kisan Sanyukt Morcha protesters dismissed the foundation stone of BJPs district quarter in Jhajjar

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि, जिस समय कार्यक्रम स्थल पर धनखड़ पर मौजूद थे, तब वहां कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। धनखड़ ने भूमि पूजन किया। उस समय कोई प्रदर्शनकारी विघ्न नहीं पहुंचा सका, हालांकि जैसे ही धनखड़ वहां से चले गए। प्रदर्शकारी कुछ ही समय बाद पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+