डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर हरियाणा सरकार ने लगाया ESMA, राज्य के गृह मंत्री ने किया ट्वीट

चंडीगढ़। एक तरफ जहां हरियाणा में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ चिकित्सकों की हड़ताल ने राज्य सरकार को और फजीहत में डाल दिया है। इसके चलते सरकार ने आवश्यक सेवा संरक्षण अधिनियम ( ESMA ) लागू कर दिया है। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर जानकारी दी। बता दें कि ESMA लागू होने के बाद अब स्वास्थ्यकर्मी अगले 6 महीने तक हड़ताल या धरना प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे। सरकार ने कहा है कि यह कदम इसलिए उठाया है ताकि कोरोना संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर असर ना पड़े।

khattar government impose esma due to strike of doctors

ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि हरियाणा में एस्मा लागू कर दिया गया है, अब 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे स्वास्थ्य कर्मी । यह कदम करोना की रोकथाम में बाधा डालने के लिए डॉक्टरों के एक समूह द्वारा हड़ताल पर चले जाने के कारण उठाया गया है । बता दें कि मंगलवार को हरियाणा में राज्य में चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर ओपीडी सेवाएं बंद रखीं। इसकी वजह से कई जगहों पर मरीज अस्पताल से निराश होकर लौट गए।

बता दें कि डॉक्टरों के संगठन ने कहा था कि अगर 11 जनवरी के बाद दो दिन तक मांगों पर सरकार और उनके बीच सहमति नहीं बनी तो वह 14 जनवरी से पूरी तरह हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल पर गए डॉक्टरों की मांग थी कि स्पेशलिस्ट कैडर बनाकर सरकारी अस्पतालों में स्पेशलिस्ट की भर्ती हो, सरकार डॉक्टर्स को स्पेशलिस्ट की ट्रेनिंग दी जाए और सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) की सीधी भर्ती को रोका जाए। इसके साथ ही डॉक्टर्स की मांग है कि केंद्र सरकार के नियमानुसार अन्य राज्यों की तरह ही उनकी भी तन्ख्वाह हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+