न नौ मन तेल हो ना राधा नाचे, न सरकार गिरेगी न हुड्डा हरियाणा के CM बनेंगे: डिप्टी CM के भाई दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़। कृषि कानूनों के विरुद्ध किसान संगठनों का आज 'भारत बंद' है। इस बंद को कई राज्यों की भाजपा सरकार आयोजित नहीं होने दे रही। भाजपा के नेताओं का कहना है कि, किसानों के आंदोलन के नाम पर विरोधी दल ये सब करा रहे हैं। हरियाणा में भाजपा सरकार की सहयोगी जजपा के भी नेता भी यही कह रहे हैं। जजपा के वरिष्ठ नेता एवं उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि, किसान आंदोलन की आड़ में कांग्रेस राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है। वो केवल सियासी दल के हिसाब से सोच रही है। वो जता रही है कि केवल उन्हीं का किसानों को समर्थन है। जबकि, जजपा का स्टैंड क्लियर है कि हम किसानों के साथ हैं। इस बारे में सरकार लगातार बातचीत कर रही है।

JJP President Ajay Chautalas Son digvijay chautala targets on congress leaders over farmers protest

प्रदेश कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के मुद्दे पर चौटाला ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को खुद मुख्यमंत्री बनना है। हुड्डा, सुरजेवाला और कुमारी शैलजा जैसे नेताओं को सिंधु बॉर्डर-टिकरी बॉर्डर या किसानों की परेशानी से कोई मतलब नहीं है। वह तो बस सीएम की शपथ लेने का ख्वाब देख रहे हैं। अजय चौटाला के बेटे दिग्विजय आगे बोले- "न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी। तो न सरकार गिरेगी, न हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे।"

JJP President Ajay Chautalas Son digvijay chautala targets on congress leaders over farmers protest

भाई दुष्यंत चौटाला की तारीफ करते हुए दिग्विजय ने कहा कि, वे और हमारी जननायक जनता पार्टी किसान की पगड़ी को कभी नीचे नहीं होने देंगे। बता दूं कि जननायक जनता पार्टी जनता की बनाई हुई पार्टी है और दुष्यंत चौटाला आज अगर हरियाणा के कद्दावर नेता हैं, तो वह जनता के ही बनाए हुए हैं। वह जनता के विश्वास को और उनसे किए वायदों को झूठा नहीं होने देंगे, भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+