'2 DSP हैं जांच में शामिल, आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार', INLD प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या पर बोले झज्जर SP
Haryana Police on Nafe Singh Rathi Murder: हरियाणा में इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या पर झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने कहा कि दो डीएसपी जांच में शामिल हैं। आरोपियों का जल्द से जल्द पता लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि फिलहाल, हमें चार हमलावरों के बारे में पता है। अगर इसमें और भी लोग शामिल हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

उधर, हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मनोहर लाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद खबर है। नफे सिंह राठी की हत्या ने हम सबको चौंका दिया है। इस घटना से हम बेहद दुखी हैं। मैं नफे सिंह राठी के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मुझे उम्मीद है कि उनके परिवार को इस नुकसान को सहन करने की ताकत मिलेगी। यह घटना स्पष्ट रूप से दिखाती है कि राज्य में कानून-व्यवस्था का कोई राज नहीं है।
#WATCH | On Haryana INLD chief Nafe Singh Rathee shot dead, Jhajjar SP Arpit Jain says, "...Two DSPs are involved in the investigation. The accused will be traced as soon as possible...Currently, we are aware of four attackers. If there are others involved, they will be arrested… pic.twitter.com/UK0MGkcYyS
— ANI (@ANI) February 25, 2024
वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है। नफे सिंह राठी और उनके साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है।
बीजेपी के प्रमुख प्रवक्ता जवाहर यादव ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विपक्ष को किसी भी मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। हरियाणा बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। हम इसकी गंभीरता को समझ रहे हैं। उन्होंने का कि CIA और STF ने पहले ही अपनी जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- 'आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, राजनीति ना करे विपक्ष', INLD प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या पर बोली BJP












Click it and Unblock the Notifications