झज्जर: प्रेमी के साथ मिलकर रची थी अपने अपहरण की साजिश, पुलिस ने रोहतक से किया दोनों को बरामद

झज्जर। 18 वर्षीय युवती का शुक्रवार सुबह कार सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब युवती अपनी मां के साथ सिलाई सीखने जा रही थी। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। एसपी शमशेर सिंह ने बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर युवती ने ही अपने अपहरण की साजिश रची थी।

Recommended Video

    मां को धक्का दे युवती का फिल्मी स्टाइल में किया अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
    Jhajjar police disclosed the fake kidnapping case

    एसपी शमशेर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 10 बजे के आसपास खबर मिली की कार सवार कुछ लोगों ने 18 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस ने युवती की मां से घटना की जानकारी ली। युवती की मां ने अपहरणकर्ता का नाम पुलिस को मनजीत सिंह गांव गिरधान बताया। उन्होंने बताया कि मनजीत पहले भी उनकी बेटी को तंग करता था।

    Jhajjar police disclosed the fake kidnapping case

    एसपी शमशेर सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से पुलिस ने मनजीत को ट्रेस कर लिया। मनजीत की लोकेशन पुलिस को रोहतक मिली। जिसके बाद पुलिस रोहतक पहुंची और दोनों को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों झज्जर वापस लाया जा रहा है। एसपी ने बताया कि दोनों ने सुबह फरार होने के बाद आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि युवती पिछले महीने ही बालिग हुई थी और वह घर से अपना मैट्रिक का सर्टिफिकेट भी साथ लेकर भागी थी।

    क्या था मामला
    घटना झज्जर जिले के छावनी इलाके की है। यहां रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती शुक्रवार की सुबह अपनी मां के साथ सिलाई सीखने जा रही थी। इस बीच से पीछे से आई एक सफेद रंग की कार उनके बराबर में आकर रुकी। कार सवार बदमाशों ने युवती का हाथ पकड़कर उसे गाड़ी में खींच लिया। इस दौरान युवती का मां ने बीचबचाव का प्रयास किया तो कार सवारों ने उसे धक्का मारकर फेंक दिया और युवती को जबरन कार में बैठाकर फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर घरों से बाहर निकले लोगों ने भी गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन अपहरण करता गाड़ी लेकर फरार हो गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+