Pehowa Seat Chunav: BJP ने कंवलजीत अजराना से टिकट लेकर डीडी शर्मा को दिया, प्रत्‍याशी बदलने की असली वजह क्‍या?

Jai Bhagwan Sharma DD Pehowa: 5 अक्‍टूबर को हो रहे हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने पिहोवा सीट पर उम्‍मीदवार बदल दिया। पिहोवा में कंवलजीत अजराना की जगह अब जय भगवान शर्मा डीडी को टिकट दिया है। कंवलजीत अजराना ने टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

दरअसल, भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें 21 उम्‍मीदवार उतारे। पहली सूची में 67 उम्‍मीदवार थे। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की पिहावो सीट पर सिख समाज से आने वाले कंवलजीत अजराना को भाजपा का टिकट मिला था, मगर मंगलवार सुबह उन्‍होंने अपने आवास पर प्रेस वार्ता में बताया कि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते और अपने फैसले के बारे में पार्टी हाईकमान को अवगत करवा दिया है।

BJP candidate Pehowa

कंवलजीत अजराना ने बताया कि भाजपा ने उन पर भरोसा जताया और पिहोवा से उम्‍मीदवार घोषित किया। यह उनके लिए बड़ी बात है, मगर उम्‍मीदवार घोषित करने के बाद पार्टी के अपने ही लोग उनका विरोध करने लगे। इस बात से दुखी होकर उन्‍होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया।

उधर, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी कुरुक्षेत्र के ही थानेसर हल्‍के से भाजपा की टिकट मांग रहे थे। उनको थानेसर से पार्टी की टिकट नहीं मिली। इधर, पिहोवा में कंवलजीत अजराना पीछे हटे तो भाजपा ने जय भगवान शर्मा डीडी पर दांव पर लगा दिया और अजराना की टिकट उन्‍हें थमा दी।

BJP candidate Pehowa

कंवलजीत अजराना ने कहा था कि अपनों के विरोध से वे इस कदर आहत हुए हैं कि चुनाव नहीं लड़ने का मन बनाया है। अब उनकी जगह पार्टी जिसे भी टिकट देगी वे उनका पूरा सपोर्ट करेंगे।

BJP candidate Pehowa

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में टिक्‍ट बंटने के बाद भगदड़ी मची हुई है। टिकट नहीं मिलने पर नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। दल बदल रहे हैं। पिहोवा सीट का मामला पूरे हरियाणा में पहला है, जहां खुद पार्टी प्रत्‍याशी घोषित होने के बाद किसी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+