गुमशुदगी के पर्चे बंट रहे हैं, सरकार कहीं नजर नहीं आ रही: कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला

चंडीगढ़। कोरोना-काल में सरकारी व्यवस्थाओं की कमी बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। सुरजेवाला ने आज अपने ​आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, कोविड वैक्सीन कम होती जा रही है और मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन केंद्र सरकार की नीति है- ध्यान भटकाओ, झूठ फैलाओ, और शोर मचाकर तथ्य छुपाओ।"

indian national congress spokesperson Randeep Singh Surjewala targets on khattar govt over covid pandemic

'सरकार कहीं नजर नहीं आ रही'
रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार पर भी तीखा वार किया। सुरजेवाला ने कहा कि, संकट के दौरान कांग्रेस का प्रयास है कि प्रदेश में सरकार चलनी चाहिए, लेकिन यहां तो सरकार की गुमशुदगी के पर्चे बंट रहे हैं। सरकार कहीं नजर नहीं आ रही है.. और जनता तिल-तिल कर मर रही है। ऑक्सीजन/दवाइयों की काला बाजारी, सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में करीब 1900 लोग मर चुके हैं। भाजपा-जजपा के विधायक, सांसद, मंत्री, नेता घरों में दुबके बैठे हैं।"

indian national congress spokesperson Randeep Singh Surjewala targets on khattar govt over covid pandemic

तो बेझिझक मुझे कहियेगा: रणदीप
सुरजेवाला ने कहा, अब भाजपा सरकार की नाकामियों जनता के सामने आ चुकी है। लेकिन कांग्रेस जनता की सेवा कर रही है। लोगों की सेवा करना, कठिन से कठिन परिस्थितियों में पीड़ितों का साथ देना ही कांग्रेस का धर्म है, कांग्रेस का कर्तव्य है। कांग्रेस का हर सिपाही इसके लिए प्रतिबद्ध है। मैं आपके और किसी काम आ सकूँ, तो बेझिझक कहियेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+