हरियाणाः कैथल में ठेकेदार ने 3 युवकों को निर्ममता से पीटा, एक की जान चली गई, एक लापता

कैथल। हरियाणा के कैथल स्थित गांव कुत्तेपुर में तीन लड़के मछली पकड़ने गए थे। तालाब के ठेकेदार ने उन्हें पकड़कर पीटा। उन्हेंं गहरी चोट दी गई। इससे हालत खराब हो गई। उनमें से एक लड़के की अस्पताल में जान चली गई। वहीं, एक अन्य भी नहीं मिल पा रहा। मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। उसके परिजनों ने आरोपी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों समेत काफी लोगों ने एकत्रित होकर कैथल के पिहोवा चौक को जाम कर दिया। सभी ने पुलिस-प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

In kaithal district, one killed after beating of 3 youths by contractor

इस दौरान सूचना मिलने पर कैथल एसडीएम व डीएसपी मौके पर पहुंचे और लोगों को जाम खोलने के लिए समझाया। हालांकि, लोग इसी बात पर अड़े रहे कि गुनहगारों के खिलाफ जल्द कार्रवाई हो और लापता युवक की जल्दी तलाश की जाए। प्रदर्शन कर रहे लोगों में से एक बुजुर्ग ने बताया कि, कुछ रोज पहले लड़कों को कैथल की शिव कॉलोनी में एक ठेकेदार द्वारा निर्ममता से पीटा गया था। जिनमें से एक की 2 दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, कैथल डीएसपी व थाना सिटी एसएचओ अमित कुमार बोले कि, प्रारंभिक पड़ताल में पाया गया है कि वे लड़के चोरी करते हुए पकड़े गए थे। ठेकेदार द्वारा उनकी पिटाई की गई। उन्हें बहुत पीटा गया था, इसलिए एक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और लापता युवक की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+