हरियाणा चुनाव 2024: IAS परी बिश्नोई के परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर, MLA पोते ने संभाली पूर्व CM की विरासत
Pari Bishnoi Husband Bhavya Bishnoi BJP MLA Adampur Seat: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय प्रशासनिक सेवा की चर्चित आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई के परिवार की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। यही वजह है हरियाणा हिसार जिले में आदमपुर सीट के सियासी समीकरणों पर पूरे हरियाणा की नजर है।
दरअसल, हरियाणा की आदमपुर सीट पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का गढ़ रही है। अभी आदमपुर में भजनलाल की राजनीतिक विरासत को उनके पोते भव्य बिश्नोई आगे बढ़ा रहे हैं। आईएएस परी बिश्नोई आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई की पत्नी हैं।

राजस्थान की रहने वाली हैं परी बिश्नोई
परी बिश्नोई मूलरूप से राजस्थान के बीकानेर की नोखा तहसील के गांव काकड़ा की रहने वाली हैं। सिक्किम कैडर में आईएएस हैं। परी बिश्नोई ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में AIR-30 हासिल की थी। भव्य व परी ने परी ने 22 दिसंबर 2023 को शादी की थी।
आदमपुर सीट पर भजनलाल परिवार का कब्जा
आदमपुर सीट की खास बात यह है कि हरियाणा बनने के बाद से यहां भजनलाल परिवार का कब्जा रहा है। कोई दूसरी पार्टी इस गढ़ को भेद नहीं पाई है। फर्क बस इतना है कि पहले भजनलाल का परिवार कांग्रेस में रहते आदमपुर में जीत दर्ज करता रहा और अब भाजपा का कमल खिलाना चाह रहा।

भव्य बिश्नोई आदमपुर भाजपा उम्मीदवार?
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई अपने विधायक बेटे भव्य बिश्नोई के लिए भाजपा की टिकट मांग रहे हैं। टिकट मिलना भी लगभग तय माना जा रहा है।
भव्य बिश्नोई ने साल 2022 में आदमपुर उपचुनाव में हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश को हराया था। भव्य बिश्नोई ने 15 हजार 740 वोटों से जीत दर्ज की थी। आदमपुर से भव्य बिश्नोई की मां रेणुका, पिता कुलदीप बिश्नोई, दादी जसमा देवी बिश्नोई और दादा भजनलाल भी विधायक चुने जा चुके हैं।

आदमपुर विधायक सूची (Adampur Assembly seat History)
हरियाणा की आदमपुर सीट से साल 1968 से 2019 तक भव्य बिश्नोई दादा पूर्व सीएम भजनलाल सात बार कांग्रेस और एक बार जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव जीते। बीच में साल 1987 में भजनलाल की पत्नी जसमा देवी बिश्नोई कांग्रेस विधायक बनीं।
आदमपुर विधानसभा चुनाव 2009 में भव्य बिश्नोई की मां रेणुका बिश्नोई हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी से विधायक चुनी गई जबकि भव्य बिश्नोई के पिता कुलदीप साल 2014 में हरियाणा जनहित कांग्रेस और साल 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते और आदमपुर विधायक बने।












Click it and Unblock the Notifications