Haryana Opinion Poll: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में किसे CM बनता देखना चाहते हैं लोग? देखें ओपिनियन पोल
Who Will Be Haryana CM: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में अबकी बार किसकी सरकार बनेगी? भाजपा-कांग्रेस या कोई और किंगमेकर होगा? अगर कांग्रेस जीती तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम बनेंगे या कुमारी शैलजा के रूप में हरियाणा को महिला मुख्यमंत्री मिलेगी? भाजपा की जीत हैट्रिक बनने पर नायब सिंह सैनी ही सीएम बने रहेंगे? इस सवाल का जवाब 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद पता चलेगा।
हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल जैसी पार्टियां मैदान में हैं। अधिकांश सीटों पर उम्मीदवार उतारे जा चुके हैं। वहीं, बागी नेताओं और निर्दलीयों ने भी ताल ठोक रखी है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के इरादे से मेहनत कर रही है जबकि कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता अपने हाथ में लेना चाह रही है। जेजेपी अपना कद बढ़ाने, आम आदमी पार्टी हरियाणा में दिल्ली-पंजाब से सियासी जादू दिखाने और इनेलो किंगमेकर बनने को मैदान में है।
इस बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर एक ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसमें लोगों से पूछा गया कि हरियाणा मुख्यमंत्री के रूप में उनकी पहली पसंद क्या है? किस नेता को वे अपने मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत और मैटराइज (Times Now Navbharat-Matrize) के ओपिनियन पोल में यह जवाब मिला।
हरियाणा के CM पद के लिए आपका पसंदीदा चेहरा कौन?
1. नायब सिंह सैनी: 31%
2. दुष्यंत चौटाला : 8%
3. भूपिंदर सिंह हुड्डा : 29%
4. अन्य : 32 %
नायब सिंह सैनी vs भूपिंदर सिंह हुड्डा
हरियाणा सीएम की कुर्सी पर नायब सिंह सैनी और भूपिंदर सिंह हुड्डा दोनों ही बैठ चुके हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में गढ़ी-साँपला-किलोई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भूपिंदर सिंह हुड्डा 5 मार्च 2005 से 25 अक्टूबर 2009 और 25 अक्टूबर 2009 से 26 अक्टूबर 2014 तक लगातार दो बार हरियाणा मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में लाडवा सीट से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी एक बार सीएम रह चुके हैं। वो भी महज 157 दिन।
साल 2019 के चुनाव में जब भाजपा को 40 सीटें मिली और बहुमत के लिए 6 और सीटों की दरकार पड़ रही थी तो भाजपा ने 10 सीटें जीतने वाली जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई।
भाजपा-जेजेपी वाली सरकार में मनोहर लाल खट्टर सीएम बने। साल 2024 में गठबंधन टूटा तो मनोहर लाल खट्टर सरकार भी चली गई। तब भाजपा ने नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया।












Click it and Unblock the Notifications