गुरुग्राम के होटल में नॉर्थ-ईस्ट की एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़

गुरुग्राम। रविवार को गुरुग्राम से एक प्राइवेट गेस्ट हाउस के कर्मचारी को एक महिला अतिथि के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 22 साल की पीड़ित युवती नार्थ-ईस्ट की रहने वाली है। वह फिलहाल इंडिगो एयरलाइन्स में ट्रेनी एयर होस्टेस है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अगरतला की रहने वाली है। वह डीएलएफ 2 के आकाशदीप मार्ग पर स्थित होटल सिरीज़ इन रुकी थी। एयरलाइंस ने ट्रेनिंग के दौरान यह पर रुकने की व्यवस्था की थी। वह बुधवार रात यहां रहने के लिए पहुंची थी और उसने रविवार सुबह वहां से चेक आउट किया था।

रात दो बजे हुई छेड़छाड़

रात दो बजे हुई छेड़छाड़

हादसा रविवार रात 2 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जब एयर होस्टेस काम पर जाने की लिए चेक आउट की तैयारी कर रही थी। उसने रिशेप्शन को कॉल कर चेक आउट करने की जानकारी दी। उसी दौरान रिसेप्शनिस्ट रात में उसके रूम पहुंचा। आरोपी ने पीड़िता को पीछे से पकड़ लिया और किस करने लगा। युवती मदद के लिए चिल्लाने लगी तभी आवाज सुनकर स्टाफ के अन्य लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

बाथरूम में की छेड़छाड़

बाथरूम में की छेड़छाड़

पीड़िता ने रिपोर्ट में लिखवाया कि, आरोपी ने उसका दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा खोला तो उसने पूछा कि पूछा कि कोई समस्या तो नहीं हुई यहां रहने में तो मैंने कहा कि बाथरुम का नल काम नहीं कर रहा है। तो उसने दिखाने के लिए कहा। जब मैं उसे बाथरुम लेकर गई तो उसने मुझे पकड़ लिया और गाल और होठों पर किस करने लगा। मैं चिल्लाने लगी तो वह वहां से भाग गया। मेरी चिल्लाने की आवाज सुनकर स्टाफ के अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यूपी के मैनपुरी का रहने वाला है आरोपी

यूपी के मैनपुरी का रहने वाला है आरोपी

महिला ने पुलिस शिकायत में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले शिव कुमार के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज करवाया है। मामला डीएलएफ फेज -2 के पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+