Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Himani Narwal Murder Case: हिमानी मर्डर केस में एक आरोपी गिरफ्तार, अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ परिवार

Himani Narwal Murder Case: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नारवाल की हत्या के बाद से ही बवाल जारी है। मृतका की हिमानी के परिवार ने हत्या को लेकर बड़ा खुसासा किया।

वहीं पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ।

Himani Narwal Murder Case

SIT ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने रविवार (02 मार्च) को कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नारवाल की हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। सोमवार को पुलिस ने कहा कि, उन्होंने हिमानी नारवाल की हत्या से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी झज्जर जिले के एक गांव से है और वह हिमानी नरवाल को जानता था। पुलिस ने आगे कहा कि, हम उसे अदालत में पेश करेंगे और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए रिमांड की मांग करेंगे। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि आरोपी और हिमानी के बीच किसी बात को लेकर रंजिश थी।

पार्टी का ही कोई हो सकता है- मृतका की मां

हिमानी की मां ने कहा, "यह पार्टी में कोई भी हो सकता है जो उसकी सफलता से जलता हो, या फिर कोई और हो सकता है।" मृतका हिमानी की मां सविता ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, "अंतिम बार मैंने उससे 27 फरवरी को बात की थी। उसने कहा था कि, वह अगले दिन पार्टी कार्यक्रम में व्यस्त रहेगी, लेकिन बाद में उसका फोन बंद मिला।"

ये भी पढ़ें Himani Narwal: कौन थीं कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल? जिनका सूटकेस में मिला शव, 3 दिन से थी लापता

सूटकेस में पाया गया था शव

दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नारवाल का शव 1 मार्च को सांपला बस अड्डे के पास रोहतक-दिल्ली हाईवे पर एक सूटकेस में पाया गया था। हिमानी नारवाल रोहतक के विजय नगर में रहती थीं। पुलिस के अनुसार, उनका शव सूटकेस में पाया गया था, और शव पर कुछ चोटों के निशान थे।

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में भी हुई थी शामिल

हिमानी नारवाल कांग्रेस की एक सक्रिय कार्यकर्ता थी। वे राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थी। वे कानून की पढाई कर रही थी और पिछले करीब दस वर्षों से पार्टी से जुड़ी थीं।

उनकी मां, सविता ने कहा कि उनकी बेटी पार्टी के लिए देर रात तक काम करती थीं और उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी पार्टी को समर्पित कर दी थी।

ये भी पढ़ें Himani Narwal Case Update: 'कांग्रेस सदस्य...है हत्यारा', हिमानी हत्याकांड पर मां का चौंकाने वाला खुलासा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+