Himani Narwal: कौन थीं कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल? जिनका सूटकेस में मिला शव, 3 दिन से थी लापता
Himani Narwal: राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो' यात्रा में नजर आईं 22 वर्षीय हिमानी नरवाल (Himani Narwal) का शव रोहतक बस स्टैंड के पास हाईवे किनारे सूटकेस में पड़ा मिला है। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या की खबर ने रोहतक (Rohtak) ही नहीं बल्कि, हरियाणा में भी सनसनी मचा दी है।
हिमानी नरवाल का शव रोहतक जिले के सांपला बस स्टैंड के पास रोहतक-दिल्ली रोड के किनारे एक नीले रंगे के लावारिस सूटकेस में रखा हुआ था। लावारिस सूटकेस पर राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो उसमें लाश देखकर सभी के होश उड़ गए। सूटकेस में हिमानी नरवाल की लाश थी।

हिमानी के गला चुन्नी से बंधा हुआ था और हाथों में मेहंदी के लगी हुई थी। हिमानी नरवाल (Himani Narwal) के शव को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि किसी ने बड़ी बेरहमी से हत्या कर उसकी लाश को सूटकेस में बंद कर यहां फेंक दिया था। आइए जानते हैं कि आखिर कौन थीं हिमानी नरवाल?
कौन थीं हिमानी नरवाल?
22 वर्षीय हिमानी नरवाल सोनीपत के कथूरा गांव की रहने वाली थीं और पिछले महीने से रोहतक में अकेली रह रही थी। हिमानी डिजिटल क्रिएटर भी थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हिमानी के 14.6K फ़ॉलोअर है। सोशल मीडिया पर हिमानी की रील्स वायरल होती रहती थी। डिजिटल क्रिएटर के साथ-साथ हिमानी नरवाल कांग्रेस कार्यकर्ता थी।
राहुल गांधी के साथ नजर आई थी हिमानी
हिमानी युवा कांग्रेस रोहतक ग्रामीण की जिला उपाध्यक्ष भी थीं और उनकी गिनती कांग्रेस की साहसी, जागरूक और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में होती थी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हिमानी राहुल गांधी के साथ नजर आई थी। हिमानी ने वकालत की पढ़ाई की थीं और रोहतक में किराए पर रहती थीं। हिमानी रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रमों में नजर आती थीं। इतना ही नहीं, वो सामाजिक कार्यक्रमों में हरियाणवी लोक कलाकारों के साथ प्रदर्शन करने के लिए भी जानी जाती थीं।
पिछले तीन दिन से लापता थी हिमानी
हिमानी हत्या मामले में दो बड़े और सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, हिमानी पिछले तीन दिन से लापता थी और किसी की शादी में शामिल होने के लिए गई थी। इसलिए हिमानी के हाथ में मेहंदी लगी थी। इतना ही नहीं, हिमानी के बड़े भाई की भी करीब 12 साल पहले हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके पिता शेर सिंह ने 10 साल पहले सुसाइड कर लिया था।
रोहतक में अकेली रह रही थी हिमानी
पिता और भाई की मौत के बाद हिमानी की मां उसे और उसके छोटे भाई जतिन को लेकर दिल्ली चली गई थी। लेकिन, हिमानी 5 महीने पहले रोहतक आई और यहां तभी से अकेली रह रही थी। खबर के मुताबिक, हिमानी 3 दिन पहले रोहतक के ही एक गांव में शादी में गई थी, वहीं से वह लापता हुई। आशंका है कि हिमानी की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर बस स्टैंड के पास फेंक दिया गया था।
सूटकेस को छिपाने की कोशिश भी गई
ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सूटकेस वहां पड़े एक कूलर की टूटी बॉडी में भी छिपाने की कोशिश भी थी। फिलहाल पुलिस नेशनल हाईवे नंबर-9 पर रोहतक से रोहद टोल प्लाजा तक 25 किलोमीटर के एरिया में ही हत्यारों की तलाश में होटल व ढाबों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। बस स्टैंड के आसपास लगे CCTV कैमरे देखे जा रहे है।
क्या कहा पुलिस ने?
सांपला पुलिस स्टेशन के SHO बिजेंद्र सिंह ने बताया कि हमें कल सुबह सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में एक लड़की की लाश मिली है। लड़की की पहचान हो गई है और मामला दर्ज कर लिया गया है। हमारी चार टीमें इस पर काम कर रही हैं। हम जल्द ही इस मामले का खुलासा करेंगे। हमें इसमें कोई राजनीतिक पहलू नहीं दिखता लेकिन हम अपना काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Himani Narwal: कांग्रेस नेता हिमानी की रोहतक में हत्या, हाथ में मेहंदी..गले में चुन्नी और सूटकेस में मिली लाश












Click it and Unblock the Notifications