गुड़गांव: मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 7 गिरफ्तार
गुड़गांव। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में मंगलवार को एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक मसाज पार्लर से तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर पांच के पालम विहार इलाके में स्थित मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस को एक दिन पहले ही इसकी सूचना मिली थी कि 'ग्लैमर स्पा' के नाम से चल रहे मसाज पार्लर की आड़ में गलत हरकतें हो रही हैं।
25 से 35 साल के बीच हैं सभी आरोपी
एसीपी हवा सिंह ने बताया कि पुलिस ने मसाज पार्लर पर छापा मारा और वहां से सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों की उम्र 25 से 35 साल के बीच है। पार्लर के मालिक के अलावा वहां पकड़े गए लोगों की पहचान मनोज राणा, प्रिया, पायल, कविता, निखिल और अभिषेक के रूप में हुई है।
जेल भेजे गए सभी आरोपी
पुलिस ने कहा, 'सभी के खिलाफ अनैतिक गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया। सभी को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।'












Click it and Unblock the Notifications