यमुनानगरः पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध तो दो जेठ करते थे रेप, महिला की थी कुछ ऐसी खौफनाक दास्तां
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर थाना क्षेत्र के एरिया की महिला से उसके जेठों ने रेप किया। जब महिला ने अपने ससुराल वालों को घटना के बारे में बताया तो लोकलाज का भय दिखाकर चुप करा दिया। इसके बावजूद भी जेठ नहीं सुधरे और महिला से रेप करते रहे।

साल भर पहले हुई थी शादी
जब महिला ने अपने मायके वालों को बताने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की कोशिश की गई। किसी तरह से महिला पड़ोसियों के घर भागी और मायके वालों को सूचना दी। इसके बाद रादौर थाने में शिकायत दी गई। महिला द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक साल 2019 के फरवरी माह में महिला की शादी करनाल के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी।

पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध तो जेठ ने किया रेप
शादी के बाद पता चला कि पति शराब का आदी है। महिला ने अपने पति पर भी आरोप लगाया है कि वह अक्सर शराब के नशे में अप्राकृतिक संबंध बनाए थे। इस दौरान विरोध करने पर आरोपित पति ने उसे मारा-पीटा भी। इस घटना की जानकारी उसने अपने सास को दी तो सास ने भी अपने बेटों का साथ दिया। एक दिन मौका पाकर बड़े जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सास को बताया, तो किसी को न बताने की धमकी दी।

जेठ ने की हत्या की कोशिश
इसके बाद दूसरे जेठ ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। बीते 15 मार्च को जब उसने अपने मायके वालों को इस बारे में बताने के लिए कहा, तो जेठ ने उसे पकड़ लिया और उसकी हत्या करने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान उसका ससुर ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। वह पड़ोस के मकान में चली गई। वहीं से मायके में फोन किया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
रादौर थाना प्रभारी गुरदेव सिह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामला करनाल एरिया की है। इसलिए जीरो एफआइआर दर्ज कर वहां के थाने में केस ट्रांसफर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications