PM Modi in Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में बोले पीएम मोदी, 'मेरा अनुभव कह रहा हरियाणा में अबकी बार भी BJP सरकार'

PM Modi Kurukshetra: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करने पहुंचे। कुरुक्षेत्र में चुनावी रैली को सम्‍बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं आपसे एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का अनुरोध करने आया हूं। आपने मुझे लगातार तीसरी बार दिल्ली में सेवा करने का मौका दिया है और जो उत्साह देखने को मिल रहा है।

कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी ने कहा कि ''मेरा राजनीतिक अनुभव मुझे बताता है कि हरियाणा ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। हमारे मुख्यमंत्री खुद कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार हैं। आज हरियाणा के इस बेटे की पूरे देश में तारीफ हो रही है। इतने कम समय में इतनी लोकप्रियता बहुत कम लोगों को मिलती है और इसकी वजह भी है। हमारे मुख्यमंत्री हरियाणा के विकास के लिए समर्पित रहते हैं।"

PM Modi Kurukshetra

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 पहले दौरे में कुरुक्षेत्र में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "2 दिन पहले हमने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है जिससे हरियाणा के लाखों परिवारों को फायदा होगा। भाजपा सरकार ने फैसला किया है कि 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिलेगा..."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि "हमने कहा था कि भाजपा सरकार के पहले 100 दिन बड़े फैसलों के होंगे। अभी 100 दिन पूरे होने बाकी हैं, लेकिन हमारी सरकार ने पहले ही लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के काम शुरू कर दिए हैं। गरीब परिवारों के लिए 3 करोड़ पक्के घर स्वीकृत किए गए हैं..."

कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी की रैली को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी सम्‍बोधित किया। सीएम सैनी ने कहा कि पिछले 10 सालों में हरियाणा ने बहुत विकास किया है। आज हरियाणा की सरकारों द्वारा पिछले 50 सालों में किए गए काम और भाजपा के 10 सालों में किए गए काम में बहुत बड़ा अंतर देखा जा सकता है। पहले किसान अपनी फसल बेचते थे, लेकिन पैसे किसी और के खाते में जमा हो जाते थे। आज जब किसान मंडी में अपनी फसल बेचकर वापस आते हैं, तो 72 घंटे के अंदर किसान के खाते में पैसे जमा हो जाते हैं। पहले हरियाणा में बुजुर्गों को 500 रुपये पेंशन मिलती थी। आज बुजुर्गों को 3,000 रुपये पेंशन मिलती है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+