हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: इनेलो-JJP किस रणनीति से बनेंगे किंगमेकर, कौन से वोटरों पर रहेगी नजर?

INLD-JJP candidates list: हरियाणा में अबकी बार किसकी सरकार? लगाातर तीसरी भाजपा आएगी या 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी होगी? या फिर इंडियन नेशनल लोकदल (इनोला), जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) में से भी कोई किंगमेकर की भूमिका में होगा? सारे सवालों के जवाब 4 अक्‍टूबर 2024 को मतगणना से मिल पाएंगे।

हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर 1 अक्‍टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा। चार को मतगणना है। फिलहाल हर कोई पार्टी उम्‍मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही हैं। उम्‍मीदवारों की सूचियों को फाइनल किया जा रहा है।

INLD-JJP candidates list and Election strategy

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में न केवल भाजपा-कांग्रेस जैसी राष्‍ट्रीय पार्टी बल्कि क्षेत्रीय पार्टी जेजेपी और इनेलो ने भी तगड़ी रणनीति बनाई है। जेजेपी तो हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में 10 सीटें लेकर किंगमेकर की भूमिका में आ गई थी।

हरियाणा विस चुनाव 2024: इनेलो-बसपा गठबंधन

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में इनेला व मायावती की बसपा के बीच गठबंधन हो चुका है। दोनों के बीच 53 सीटों पर इनेलो व 37 सीटों पर बसपा प्रत्‍याशी उतारने की सहमति बनी है। ये अपने साथ अन्‍य पार्टियों को भी जोड़ने की कोशिश में हैं।

INLD-JJP candidates list and Election strategy

इनेलो-बसपा गठबंधन की नजर जेजेपी के नाराज नेताओं पर है। जेजेपी के उन नेताओं को अपने पक्ष में करने के कोशिश की जाएगी, जो टिकट नहीं मिलने पर नाराज हो सकते हैं।

ऐसे में इनेलो व जेजेपी अपने उम्‍मीदवारों की सूची अंत में जारी करने की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव 2024 में दोनों ही पार्टियां कुछ खास वोट हासिल नहीं कर पाई थी।

INLD-JJP candidates list and Election strategy

हरियाणा विस चुनाव 2024: जेजेपी का साथ छोड़ रहे विधायक

पिछली बार किंगमेकर बनी जेजेपी की इस बार हालत टाइट लग रही है। 16 अगस्‍त 2024 को हरियाणा व जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही चार विधायकों ने जेजेपी छोड़ दी।

जेजेपी से अनूप धानक, राम करण काला, देवेंद्र बबली और ईश्वर सिंह ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ी है। इनके भाजपा में जाने की कयास लगाए जा रहे हैं।

जेजेपी जिताऊ उम्‍मीदवार की खोज में है। चुनाव घोषणा के साथ ही पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी जेजेपी के चुनावी कार्यक्रम रक्षाबंधन के बाद जोर पकड़ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+