हरियाणा: हिंसक झड़प के बाद स्थिति खराब, महिलाओं-बच्चों समेत ढाई हजार लोगों ने मंदिर में ली शरण
Haryana News: हरियाणा के मेवात में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसके बाद वहां हालात खराब हो गए हैं। इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इस बीच गुरुग्राम के पास एक मंदिर में लगभग 2500 लोगों ने शरण ली है, इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
हिंसा अभी भी जारी है। पत्थर फेंके जा रहे हैं और कारों में आग लगा दी गई है। पुलिस ने पहले ही आंसू गैस का इस्तेमाल कर चुकी है और हवा में गोलियां चला चुकी है।

स्थिति अनियंत्रित होने पर अतिरिक्त सुरक्षा बल बुला लिया गया है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने गोलियां भी चलाई हैं। पुलिस ने बताया कि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। इस दौरान एक शख्स को गोली लगी है। प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं और बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।
Recommended Video
बता दें कि हिंसा की शुरुआत गुरुग्राम से सटे नूंह में एक धार्मिक जुलूस के दौरान हुई. विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली जा रही बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को युवाओं के एक समूह ने गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोक दिया और जुलूस पर पथराव किया हिंसा बढ़ने पर भीड़ ने सरकारी और निजी वाहनों को निशाना बनाया।
फिलहाल धार्मिक जुलूस में हिस्सा लेने आए 2500 लोगों ने नुलहर महादेव मंदिर में शरण ले रखी है। उनकी गाड़ियां बाहर खड़ी कर दी गई हैं। पुलिस अब तक उन्हें निकालने में नाकाम रही है। रिपोर्टों में कहा गया है कि झड़प बजरंग दल के एक कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए आपत्तिजनक वीडियो के कारण शुरू हुई थी।
यह भी पढ़ें- हरियाण सरकार अब ऐसे दिलाएगी रोजगार, 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा, 5 लाख नौकरियां मिलेंगी












Click it and Unblock the Notifications