हरियाणा बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित कीं, जानिए कितने विद्यार्थी कब-कब परीक्षा देंगे

चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षा तिथि घोषित कर दी हैं। बोर्ड के चेयरमेन डॉ. जगबीर सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, इस बार 12वीं की परीक्षाएं 20 अप्रैल से आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि, परीक्षा दोपहर 12.30 से 3 बजे तक होगी। इस बार 12वीं की परीक्षा में साढ़े 7 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

Haryana School Education Board released the dates of 10th and 12th examination

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बताया गया कि, परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 2500 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड के चेयरमेन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि, परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को आधा घण्टा पहले एक्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा, ऐसा इसलिए क्योंकि, वहां कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए उनका टेंपरेचर चेक किया जाएगा। यदि किसी परीक्षार्थी का टेंपरेचर ज्यादा हुआ तो उसे अलग कमरे में परीक्षा दिलाई जाएगी।

Haryana School Education Board released the dates of 10th and 12th examination

10 वीं कक्षा की परीक्षाएं कैसे होंगी, इस बारे में बोर्ड के चेयरमेन ने बताया कि, दसवीं की परीक्षाएं 22 अप्रैल से 12 मई तक आयोजित होंगी, जिसमें 3 लाख 89840 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि, इस बार 12वीं की परीक्षा में साढ़े 7 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+