हरियाणा के नूंह में पंच-सरपंच चुनाव के दौरान हिंसा, कई पुलिसकर्मी घायल

हरियाणा के नूंह जिले के चंदधाका गांव में बुधवार सुबह पंचायत चुनाव के दौरान दो गुटों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ी कि पथराव भी शुरू हो गया। जिससे कई लोग घायल हो गए। वहीं, सूचना पर मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस फोर्स पर भी लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

haryana panchyat election nuh

नूंह के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ केडी दयाल ने बताया कि अब तक 60 से 65 घायलों को अस्पताल में लाया गया है। जिनमें से 38 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया। कुछ लोग क्रिटिकल थे। जबकि एक का ऑपरेशन हुआ है।

तीन चरण के मतदान के पहले चरण में हरियाणा के नौ जिलों में पंच और सरपंचों के चुनाव के लिए आज सुबह मतदान शुरू हो गया। पहले चरण में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जिलों में मतदान हो रहा है।

9 जिलों में 2,607 सरपंचों का हो रहा चुनाव
वोटिंग के संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने मंगलवार को कहा था कि 9 जिलों में 2,607 सरपंचों और 25,968 पंचों के चुनाव के लिए 2 नवंबर को मतदान होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि था कि सभी मतदान केंद्रों पर विकलांग मतदाताओं के लिए पीने के पानी, बिजली और व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की जाएगी।

वोटिंग के लिए बनाए गए हैं 6,019 मतदान केंद्र
नौ जिलों में 49 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। वोटिंग के लिए 6,019 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, पंच-सरपंच चुनावों का परिणाम प्रत्येक चरण के अंत में जारी किया जाएगा।

दूसरे चरण में इन जिलों में होगी वोटिंग
दूसरे चरण में 12 नवंबर को अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत जिलों में सरपंचों और पंचों के लिए मतदान होगा। वहीं, तीसरे चरण में हिसार, पलवल, फरीदाबाद और फतेहाबाद के शेष जिलों में 25 नवंबर को वोटिंग होगी।

ये भी पढ़ें- पंजाब: ग्रामीण विकास-पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने महिला सरपंचों से की यह खास अपील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+