हरियाणा के नूंह में धार्मिक स्थलों पर जा रहे श्रद्धालुओं की बस में लगी भीषण आग, 8 की दर्दनाक मौत, 24 घायल

Haryana Nuh News: हरियाणा के नूंह जिले में टूरिस्ट बस में भीषण आग लगने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस में करीब 60 लोग सवार थे, जिसमें से अधिकांश यात्री धार्मिक यात्रा पर थे।

ये भीषण हादसा नूंह जिले के तावडू उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर हुआ है। हादसा देर राच 01:30 बजे हुआ। श्रद्धालुओं से भरी बस यात्रियों को धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने जा रही थी। ये बस बनारस और वृंदावन से दर्शन करके वापस लौट रहे थे।

Haryana Nuh Bus Fire

चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ हादसा?

इंडिया टुडे टीवी के मुताबिक बस में सवार एक बुजुर्ग महिला ने कहा है कि, आग लगने के बारे में जानने के बाद वह वाहन से बाहर कूद गई और खुद को बचाया। उन्होंने आगे कहा कि एक बाइक सवार व्यक्ति ने बस में आग लगी देखी और ड्राइवर को सचेत करने के लिए बस को ओवरटेक किया।

महिला ने कहा, "मैंने बस के नीचे से एक आवाज सुनी। मुझे लगा कि वाहन सड़क पर किसी ऊंचे ढांचे पर चल रहा था हालांकि, बाद में गंध भी आने लगी। एक बाइक सवार जो कई किलोमीटर से बस का पीछा कर रहा था, उसने ओवरटेक करते हुए ड्राइवर को बताया कि बस में आग लग गई है, मैं आगे की एक सीट पर बैठी थी, इसलिए मैं कूद गई।''

Recommended Video

    नूंह में धार्मिक स्थलों पर जा रहे श्रद्धालुओं की बस में लगी भीषण आग,8 की दर्दनाक मौत,24 घायल

    महिला ने कहा कि कई यात्री उसके रिश्तेदार थे और वे पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले थे। वह भी पंजाब में लुधियाना से हैं। उन्होंने बताया कि वे 7-8 दिन की तीर्थयात्रा पर गए थे और घर लौट रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+