हरियाणा की 10 नगर निगम और 32 निकायों पर मतगणना जारी,क्या फिर बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार?

Haryana Nikay Chunav Results 2025: हरियाणा की 10 नगर निगमों, 32 नगर निकायों में दो चरणों 2 मार्च और 9 मार्च को मदतान हुआ था। इन सीटों के लिए मतगणना आज यानी बुधवार 12 मार्च सुबह 7 बजे से जारी है। कुछ घंटों बाद साफ हो जाएगा कि लोगों ने अपने शहर की सरकार बनाने के लिए किसे चुना है।

यहां खास बात यह है कि हरियाणा विधानसभा में जीत के भाजपा और कांग्रेस की यह पहली चुनावी परीक्षा है। मौजूदा स्थिति में भाजपा आगे चल रही है। बता दें कि चुनाव परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट secharyana.gov.in पर देख सकते हैं।

Haryana Nikay Chunav Results

इन सीटों का आएगा रिजल्ट

नगर निगम: मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, यमुनानगर और पानीपत में मेयर व पार्षदों और अंबाला व सोनीपत में केवल मेयर का।

नगर परिषद: अंबाला सदर, पटौदी-जटौली मंडी, थानेसर व सिरसा में प्रधान व पार्षदों का और सोहना में केवल प्रधान पद का।

नगर पालिका: बराड़ा, बवानीखेड़ा, सिवानी, लौहारू, जाखल मंडी, फरूखनगर, नारनौंद, बेरी, जुलाना, सीवन, पूंडरी, कलायत, नीलोखेड़ी, इंद्री, अटेली मंडी, कनीना, तावडू, हथीन, कलानौर, खरखौदा तथा रादौर में प्रधान व पार्षदों का। असंध व इस्माइलाबाद में केवल प्रधान व सफीदों के वार्ड 14, तरावड़ी के वार्ड 5 में पार्षद पद के नतीजे आएंगे।

मतगणना के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल

सुबह से शुरू हुई मतगणना प्रक्रिया के लिए कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल तय किए गए हैं। मतगणना केंद्रों के अंदर फोन, लैपटॉप और कैमरे जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों ले जाने पर प्रतिबंध है। चुनाव आयोग ने मतगणना के दौरान पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखने के लिए ये कदम उठाए हैं।

ये भी पढ़ें: Haryana Nikay Chunav: हरियाणा निकाय चुनाव में 46% मतदान, 12 मार्च को नतीजे, रोहतक में भिड़े BJP-कांग्रेस समर्थक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+