हरियाणा सरकार ने कहा- स्वतंत्रता दिवस पर हजार लोग जुट सकेंगे, नाईट कर्फ्यू 23 अगस्त तक हटाया

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार का 'महामारी अलर्ट - सुरक्षित हरियाणा' 9 अगस्त की सुबह 5 बजे से 23 अगस्त की सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी हरियाणा स्टेट एक्जीक्यूटिव कमेटी के चीफ सेक्रेटरी व चेयरपर्सन विजय वर्धन ने दी। विजय वर्धन ने आदेश जारी करते हुए बताया कि, लोगों को अभी भी कोविड गाइडलाइंस फॉलो करनी होंगी। आदेश में कहा गया कि, राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में लागू 'महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा' की अवधि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बढ़ाई गई है। हालांकि, इसके साथ-साथ विशेषज्ञों से चर्चा के आधार पर रियायतें भी दी जा रही हैं।

Haryana government night curfew discontinued till 23 August 2021, and Mahamari Alert - Surakshit Haryana extended

स्वतंत्रता दिवस पर हजार लोग जुट सकेंगे
राज्य सरकार ने आज आदेशों में कहा कि, 15 अगस्त को आगामी स्वतंत्रतता दिवस के मौके पर प्रदेश में हजार लोगों का कार्यक्रम कराने की छूट रहेगी। विजन वर्धन के मुताबिक, राज्य में जिला/उप-मंडल स्तर के स्वतंत्रता दिवस समारोहों में लोगों को कोविड मानदंडों के अनुरूप ही आना होगा। सरकार ने तय किया है कि, कोई कार्यक्रम 1000 से अधिक व्यक्तियों का नहीं होगा। इसका सख्त पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Haryana government night curfew discontinued till 23 August 2021, and Mahamari Alert - Surakshit Haryana extended

23 अगस्त तक नाईट कर्फ्यू हटाया
वर्धन ने पत्र जारी करते हुए जानकारी दी कि, हरियाणा सरकार ने 23 अगस्त तक नाईट कर्फ्यू हटाया है। नाईट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू था। स्वास्थ्य मंत्री विज का कहना है कि, प्रदेश में इन दिनों वैक्सीनेशन चल रहा है। सीरो सर्वे भी किया गया है। उन्होंने कहा कि, लोगों को बारिश की बीमारियों से बचाने के लिए भी टीमें ग्रामीण इलाकों में भेजी जा रही हैं। सरकार ने 5हजार फॉगिंग मशीनें मंगवाई हैं। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, आमजन की खातिर, शासन में सुधार लाने के लिए मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रदेश की प्राथमिकताओं के अनुरूप बेहतर कार्य करेंगे। इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताई सरकार की महत्वाकांक्षी योजना
आज मुख्यमंत्री ने परिवार पहचान पत्र योजना के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि, ये महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत अति गरीब एक लाख परिवारों की आय कम से कम 10 हजार रुपए मासिक करने का लक्ष्य है। इस योजना में 6 विभाग संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं जिनमें स्थानीय निकाय, श्रम, स्किल इण्डस्ट्रीज, स्वास्थ्य, एमएसएमई शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी सरकार का प्रयास है कि 2024 तक प्रदेश के हर परिवार को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर मिलें और उनमें आर्थिक सम्पन्नता आए। उन्होंने कहा कि हरियाणा का नूंह जिला सबसे कमजोर है और उसे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+