Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana News: हैप्पी योजना से गरीबों को हर वर्ष मुफ्त यात्रा की मिलेगी सुविधा, 1 हजार किलोमीटर कर सकेंगे सफर

Haryana News: हरियाणा के सभी जिलों में हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के अन्तर्गत कार्ड वितरित किए गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने करनाल जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हैप्पी कार्ड के राज्य व्यापी वितरण की आधिकारिक शुरुआत की। प्रदेश के गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम जुड़े और जिलों में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियो को कार्ड वितरित किए।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल ने यमुनानगर में 20 लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए और कहा कि सरकार की इस योजना से प्रदेश के लाखों परिवारों को लाभ पहुंचेगा। यह उन गरीब परिवारों को बहुत बड़ी राहत है। जो हर रोज अपना काम धंधा करने के लिए दूसरी जगह पर जाते हैं। इससे इन गरीब परिवारों को आवागमन में बहुत बड़ी सहूलियत होगी। सरकार का यह बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है। यह योजना प्रदेश के लाखों परिवारों के चेहरों पर खुशी लाने का काम करेगी।

cm saini

मंत्री कंवरपाल ने कहा कि इन गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष एक हजार किलोमीटर तक अब मुफ्त में हरियाणा रोडवेज की बस में सफर करने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो पात्र परिवार इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। वे जल्द से जल्द इस कार्ड के लिए परिवहन विभाग की साइट पर आवेदन करें। इसके अलावा बस स्टैंड पर भी कार्ड जारी करने के लिए बूथ स्थापित किए गए हैं। जिला यमुनानगर में 10 हजार नागरिकों ने हैप्पी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। अभी तक जिले में 3000 से अधिक नागरिकों को हैप्पी योजना के कार्ड दिए जा चुके हैं।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार अंत्योदय परिवारों के कल्याण एवं उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। जिसके लिए सरकार की ओर से लगभग साढ़े नौ वर्ष के कार्यकाल में अंत्योदय परिवारों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित करते हुए लाभान्वित किया है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार अंत्योदय परिवारों के लिए एक लाभकारी योजना लेकर आई है। जिसका नाम हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना है। इस योजना के क्रियान्वित होने से हरियाणा प्रदेश के अंत्योदय परिवारों को हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा करने का लाभ मिलेगा।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने हिसार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय दर्शन के अनुरूप प्रदेश के अंत्योदय परिवारों के कल्याणार्थ निरंतर नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना योजना देश के किसी भी राज्य द्वारा शुरू की गई एक अनोखी योजना है। जहां आधुनिक तकनीक का उपयोग करके सबसे गरीब लोगों को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया गया है। यह योजना आम आदमी को सहूलियत देने के लिए शुरू की गई है। कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित कर लाभान्वित भी किया।

मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि हरियाणा प्रदेश देश का पहला राज्य है। जिसमें हरियाणा रोडवेज की बसों में 100 प्रतिशत ई-टिकटिंग प्रणाली लागू की गई है। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना नाम की योजना की शुरुआत करनाल में आयोजित अंत्योदय सम्मेलन के दौरान की गई थी। योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में हर वर्ष 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा का लाभ देने के लिए शुरू किया गया था। जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

हरियाणा के सिंचाई राज्य मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने नारनौल में 20 लाभार्थियों को हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के नए कार्ड वितरित करते हुए कहा कि रोडवेज से उनका पुराना नाता रहा है। हरियाणा सरकार की इस योजना से प्रदेश के लाखों परिवारों को लाभ पहुंचेगा। इससे इन गरीब परिवारों को आवागमन में बहुत बड़ी सहूलियत होगी। सरकार का यह बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है।

उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश के लाखों परिवारों के चेहरों पर खुशी लाने का काम करेगी। सरकार का लक्ष्य अंतिम आदमी का उदय करना है। उन्होंने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में 50 हजार नागरिकों ने हैप्पी कार्ड के लिए आनलाइन आवेदन किया है। अभी तक ज़िला महेंद्रगढ़ में 2700 से अधिक नागरिकों को हैप्पी योजना के कार्ड दिए जा चुके हैं।

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत 25 लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित करते हुए कहा कि इस योजना के तहत पूरे वर्ष में 1 हजार किलोमीटर निशुल्क यात्रा का लाभ लाभार्थी को उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह का विजन है कि हर वर्ग का उत्थान हो, इसके लिए निरंतरता से कार्य किए जा रहे है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि आज पूरे प्रदेश में सभी जिलों के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर स्थित परिवहन विभाग के डिपुओं पर कार्यक्रमों का आयोजन करके लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे है।

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बिशम्बर सिंह ने चरखी दादरी में हैप्पी योजना के कार्ड वितरित करते हुए कहा कि अंत्योदय परिवारों के उत्थान के लिए हमारी सरकार कृत संकल्प है। सभी को सम्मान से जीने का अधिकार है। हमारी सरकार पीएम मोदी की नीति सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर आगे बढ़ रही है। अंत्योदय परिवारों की आय बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर मेले आयोजित किए गए और पात्र परिवारों स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर ही लोन दिया गया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की शिक्षा और उनके स्वास्थ्य के लिए उचित इलाज की व्यवस्था कर रही है। जिला चरखी दादरी में अभी तक 35 हजार पात्र लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया है। पात्र नागरिक को परिवहन विभाग से अपना हैप्पी कार्ड बनवाना होगा। हैप्पी कार्ड बनवाने की ऑनलाइन सुविधा मौजूद है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+