Haryana News: हरियाणा में आगामी 2 महीने में होगी 50 हजार भर्तियां, सीएम सैनी ने किया एलान
Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान यह एलान किया है। सीएम सैनी ने घोषणा की है कि अगले 2 माह में 50 हजार अतिरिक्त नौकरियां दी जाएगी। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर देगा। अगले सप्ताह तक पूरा कैलेंडर प्रदेश के सामने जारी कर दिया जाएगा। इससे युवाओं के सरकारी नौकरी का सपना साकार होगा। आगे भी हमारी सरकार द्वारा बिना पर्ची-खर्ची केवल मेरिट पर भर्तियां की जाएगी।
इस मौके पर विधायक मोहन लाल बडोली, मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।













Click it and Unblock the Notifications