Haryana News: सीएम खट्टर से कथावाचक जया किशोरी ने की मुलाकात, सुनाएं राम के भजन
Haryana News: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले कथा वाचक जया किशोरी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की है। दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक चर्चा हुई। इस दौरान जया किशोरी ने सीएम खट्टर को भगवान राम के भजन भी सुनाएं।
इस मौके पर सीएम खट्टर ने कहा कि प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के पर्व पर पूरे देश का आध्यात्मिक एवं राममयी वातावरण ऐतिहासिक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री खट्टर ने जया किशोरी को श्री राम दरबार की प्रतिमा और श्रीमद् भागवत गीता भी भेंट की है।

आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस दिन देश भर के साथ हरियाणा में भी तमाम शहरों में कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद इस दिन कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। चार दिन पहले ही कम ने 22 जनवरी को हरियाणा में ड्राई डे घोषित किया था। हरियाणा सरकार ने आज 22 जनवरी को सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में भी हाफ डे की छुट्टी का एलान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications