Haryana News: प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कर रही है काम: मंत्री सुभाष सुधा

Haryana News: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि अधिकारी तय समय सीमा के अंदर काम को पूरा करें और किए जा रहे कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।

मंत्री सुधा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्ड गेट से ज्योतिसर तक की सड़क का कार्य शुरू करने उपरांत उपस्थित अधिकारियों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही है। इसके निर्माण पर करीब 17 करोड़ 51 लाख रुपए खर्च होंगे और जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

subhash sudha

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार शहर के लाखों लोगों को सहूलियत देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए है। इन फैसलों से लोगों का जीवन सहज होगा और नगर निकायों से संबंधित कार्यो के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में सबसे बड़े लाल डोरा सम्पत्ति का भी हल निकाला है। अब लाल डोरा भू-मालिक को स्वयं सत्यापित शपथ पत्र देना होगा। जिससे उन्हें सम्पत्ति बेचने का अधिकार मिल जाएगा। प्रदेश सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए है। इस सरकार ने शहर और गांवों में समान रूप से विकास कार्य करवाए है। समाज के अंतिम व्यक्ति को भी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी नगर निकायों में अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना होगा और गर्मी के सीजन में लोगों के पीने के पानी की व्यवस्था का विशेष ध्यान देना होगा। इतना ही नहीं अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस रखकर काम करना होगा। ताकि आने वाले कुछ दिनों में ही शहर की सफाई व्यवस्था में बदलाव नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+