Haryana News: हरियाणा में कल से खुल जाएंगे स्कूल, जानिए क्या रहेगा विद्यालयों की टाइमिंग
Haryana News: हरियाणा में स्कूलों की सर्दी की छुट्टियां खत्म हो गई है। हरियाणा के सभी स्कूल कल से खुल जाएंगे। हरियाणा सरकार ने सर्दी को देखते हुए स्कूलों में 20 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी थी। रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के चलते 22 तारीख को छुट्टी होने की वजह से स्कूल नहीं खुल सके। प्रदेश में 23 जनवरी को सभी स्कूल खुल जाएंगे। इसे देखते हुए सरकार ने स्कूलों का समय बदला है।
शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक प्रदेश में सभी स्कूलों को मंगलवार से खोलने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा में स्कूल खुलने का समय अब सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा। डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 7:55 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। दूसरी शिफ्ट में स्कूलों में क्लास दोपहर 12:40 से शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक लगेगी। आदेश में बताया गया है कि सुबह 9:30 बजे पहले स्कूल शुरू नहीं किए जाएंगे और शाम 4:00 बजे पहले छात्रों की छुट्टी करनी पड़ेगी।













Click it and Unblock the Notifications