Haryana News: गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में जनसंपर्क दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, इस विषय पर हुई चर्चा
Haryana News: हरियाणा के गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के प्रो. डॉ. विक्रम कौशिक ने भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा सृजित सामग्री की विश्वसनीयता और दुष्प्रचार की चुनौतियों की ओर इंगित करते हुए कहा कि विश्वास जीतना, विश्वसनीयता, तथा सत्य-तथ्य आधारित सामग्री का संप्रेषण जनसंपर्क का फोकस होना चाहिए।
डॉ. कौशिक राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के उपलक्ष्य में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इस अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने कहा कि भारत में प्राचीन समय से वाचिक परंपरा रही है। जनसम्पर्किय कार्य वाचिक परंपरा के तहत संचालित किया जाता रहा। प्रो. हरीश कुमार ने कहा कि राज व्यवस्था से लेकर धार्मिक-सामाजिक मूल्य प्रचार व्यवस्था में जनसंपर्क का विशेष महत्व रहा। विभाग के निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस मनाने के इतिहास तथा लोकतंत्र में जनसंपर्क के योगदान को रेखांकित किया।












Click it and Unblock the Notifications