Haryana News: रेवाड़ी में बोले पीएम मोदी, कहा- 'मैं फिर रेवाड़ी आया हूं, अबकी बार एनडीए सरकार 400 पार'

Haryana News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के रेवाड़ी में कहा कि देश और दुनिया में मोदी की गारंटी की बहुत चर्चा है।रेवाड़ी तो मोदी की गारंटी का सबसे पहला गवाह है। यहां पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में मैंने देश को कुछ गारंटियां दी थी। देश की इच्छा थी कि दुनिया में भारत की साख बढ़े। वो हमने करके दिखाया। देश की इच्छा थी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। आज पूरा देश भव्य राम मंदिर में विराजे रामलला के दर्शन कर रहा है। कांग्रेस के लोग जो भगवान राम को काल्पनिक बताते थे। जो कभी नहीं चाहते थे कि राम मंदिर बने। वो भी जय सियाराम करने लगे हैं।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि रेवाड़ी से उनका रिश्ता कुछ अलग ही रहा है। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि रेवाड़ी के लोग मोदी को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। मेरे मित्र राव इंद्रजीत सिंह और सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जैसे बताया कि 2013 में जब भाजपा ने मुझे पीएम उम्मीदवार घोषित किया था। तब मेरा पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में हुआ था। तब रेवाड़ी ने 272 पर का आशीर्वाद दिया था। जो सिद्धि बन गया था। मैं फिर रेवाड़ी आया हूं तो अबकी बार एनडीए सरकार 400 पार।

pm modi

पीएम मोदी ने आगे कहा कि साथियों लोकतंत्र में सीटों का महत्व है। लेकिन मेरे लिए जनता का आशीर्वाद बहुत बड़ी पूंजी है। आज दुनिया में भारत नई ऊंचाई पर पहुंचा है तो यह सब आप सब के आशीर्वाद के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं कल ही दो देशों की यात्रा करने के बाद देर रात हिंदुस्तान लौटा हूं। यूएई और कतर में जिस प्रकार का आज भारत को सम्मान मिलता है। हर कोने से भारत को शुभकामना मिलती है। वह सम्मान सिर्फ मोदी का नहीं है। हर भारतीय का है। आप सबका है।

उन्होंने कहा कि भारत में जी-20 का सफल सम्मेलन आपके आशीर्वाद से हुआ। तिरंगा चंद्रमा पर पहुंचा। जहां कोई नहीं पहुंच सका। यह सब आपके आशीर्वाद से हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि 10 वर्ष में भारत 11 नंबर से उठकर पांचवें नंबर की आर्थिक महाशक्ति बना है। अब मुझे अपने तीसरे टर्म में और आने वाले वर्षों में देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना भी बहुत जरूरी है। हरियाणा तभी विकसित होगा। जब यहां आधुनिक सड़कें, रेलवे का आधुनिक नेटवर्क, बड़े और अच्छे अस्पताल होंगे। ऐसे अनेक कामों से जुड़ी लगभग 10 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं हरियाणा को सौंपने का मुझे अवसर मिला है।

मोदी ने आगे कहा कि म्यूजियम में गीता संदेश कुरुक्षेत्र जैसी पावन धरा से दुनिया को परिचित कराएगी। आजकल देश दुनिया में मोदी की गारंटी की बहुत चर्चा है और रेवाड़ी तो मोदी की गारंटी का सबसे पहले गवाह है। यहां पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में मेरे देश को कुछ गारंटी दी थी। देश की इच्छा थी कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो। आज पूरे देश रामलाल का दर्शन कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि देश की इच्छा थी कि अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर निर्माण हो। और तो और कांग्रेस के लोग जो हमारे भगवान राम को काल्पनिक बताते थे। जो कभी नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने। वह भी अब जय सियाराम बोलने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने में रोड़े अटकाए थे। मैं गारंटी दी थी कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटा के रहूंगा। आज कांग्रेस की लाख कोशिश के बावजूद अनुच्छेद 370 इतिहास में खो गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि यही रेवाड़ी में मैंने पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन लागू करने की गारंटी दी थी। कांग्रेस वाले सिर्फ 500 करोड़ रुपए दिखाकर वन रैंक वन पेंशन लागू करने का झूठ बोलते थे। रेवाड़ी की धरा से लिया गया यह संकल्प मैंने आप सब के आशीर्वाद से पूरा किया है। अभी तक आरपी के तहत पूर्व सैनिकों को करीब 1 लाख करोड़ रुपए मिल चुके हैं। इसके बड़े लाभार्थी हरियाणा के पूर्व सैनिक रहेंगे। सिर्फ रेवाड़ी के पूर्व सैनिकों की बात करूं तो उन्हें 600 करोड़ रुपए से ज्यादा मिले हैं। आप मुझे बताइए जितना प्यार रेवाड़ी को मिला है। उससे कम कांग्रेस ने पूरे देश के पूर्व सैनिकों के लिए रखा है। ऐसे झूठ और धोखेबाजी के कारण ही कांग्रेस को नकार दिया गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश का 22वां एम्स बन रहा है। 10 साल में 15 नए एम्स स्वीकृत किया जा चुके हैं। हरियाणा के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। पीएम ने आगे कहा कि पहले रेल के विकास के लिए हर वर्ष औसत 300 करोड़ का बजट मिलता था। इस वर्ष रेलवे के विकास के लिए करीब 3000 करोड़ का बजट रखा गया है। रोहतक में हांसी-जींद-सोनीपत जैसी नई रेल लाइनों और अंबाला कैंट रेल लाइनों का दोहरीकरण करने से लाखों लोगों को फायदा होगा। ऐसी सुविधाओं से जीवन और कारोबार आसान होगा।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते भी कहा कि कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड केवल एक परिवार के हित को देश के लोगों से ऊपर रखने का है। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड इतिहास के सबसे बड़े घोटाले का है। देश के सबसे बड़ा ट्रैक रिकॉर्ड आतंकवाद को बढ़ाना है। सेना और सैनिकों को कमजोर करने का है। यह बातें याद रखना जरूरी है। क्योंकि आज भी कांग्रेस की टीम वही है। नेता वही है। नियत भी वही है। उन सब की निष्ठा भी एक ही परिवार के लिए है।

पीएम मोदी के रेवाड़ी आगमन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+